पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार पिछले कई दिनों से इजाफा हो रहा हैं। वहीं आज भी सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई है। रोजाना बढ़ती तेल की कीमतें नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज डीजल की कीमत में 32 से 34 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 32 से 34 पैसे तक बढ़ी है।
दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 89.88 रुपये जबकि मुंबई में 96.32 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
रोजाना छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 80.27 89.88
कोलकाता 83.86 91.11
मुंबई 87.32 96.32
चेन्नई 85.31 91.98
SMS से जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
