आम आदमी को पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने आज 19 फरवरी को लगातार 11वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है।
आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 27 पैसे से 35 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल पहली बार 90 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। मुंबई में यह 97 रुपये प्रति लीटर के आस पास है, जो रिकॉर्ड हाई है. वहीं राजस्थान के श्री गंगानगर में नॉर्मल पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार चला गया है।
रोजाना छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
बड़े शहरों में क्या है आज पेट्रोल-डीजल के दाम ?
■ दिल्ली में पेट्रोल के दाम 31 पैसे बढ़कर 90.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 33 पैसे बढ़कर 80.60 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
■ मुंबई में पेट्रोल के दाम 30 पैसे बढ़कर 96.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 35 पैसे बढ़कर 87.67 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
■ कोलकाता में पेट्रोल के दाम 30 पैसे बढ़कर 90.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 33 पैसे बढ़कर 84.19 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
■ चेन्नई में पेट्रोल के दाम 27 पैसे बढ़कर 92.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 32 पैसे बढ़कर 85.63 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं।
■ बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम 32 पैसे बढ़कर 93.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 35 पैसे बढ़कर 85.44 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
कैसे जानें अपने शहर का रेट ?
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
