पूरे देश में पेट्रोल- डीजल की कीमतों ने हाहाकार मचा रखा है। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार 12वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। आज डीजल की कीमत में 37 से 39 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 38 से 39 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.58 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.97 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97 रुपये व डीजल की कीमत 88.06 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

