Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मोबाइल ऐप पर नहीं लगाई हाजिरी तो होगा ट्रांसफर, दिल्ली नगर निगम में शिक्षक हैं तो जरूर बढ़ें यह खबर

मोबाइल ऐप पर नहीं लगाई हाजिरी तो होगा ट्रांसफर, दिल्ली नगर निगम में शिक्षक हैं तो जरूर बढ़ें यह खबर

faridabadnews24By faridabadnews24February 20, 2021Updated:February 20, 2021No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली :  अगर आप भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम में टीचर हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। दरअसल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से फरमान आया है कि शिक्षकों ने अगर मोबाइल एप से हाजिरी नहीं लगाई तो वे तबादले के लिए तैयार रहें। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग ने यह चेतावनी देते हुए एक सप्ताह के भीतर आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी स्कूल के प्रमुख अपने-अपने स्कूल के शिक्षकों को हाजिरी लगाने के लिए कहें। एक सप्ताह तक यह सुनिश्चित हो कि सभी लोग मोबाइल ऐप से ही हाजिरी लगाएं। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो एक जोन से दूसरे जोन में तबादले के लिए तैयार रहें।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने आदेश में यह भी कहा गया है कि जो शिक्षक आनलाइन कक्षाएं नहीं ले रहे हैं वह ऑनलाइन कक्षाएं लें। स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए निगम के सभी स्कूलों को साफ-सुथरा रखने के भी निर्देश दिए गए हैँ। उल्लेखनीय है कि शिक्षक संगठन यह कहते हुए ऑनलाइन ऐप से हाजिरी लगाने का विरोध कर रहे हैं कि उससे महिलाओं की निजी जानकारी और उनकी लोकेशन की जानकारी साझा होगी। इस वजह से उनकी सुरक्षा को खतरा। विभाग के इस आदेश से यह स्पष्ट हो गया है कि अब कोई भी बहानेबाजी शिक्षक संगठनों की नहीं चलेगी। उन्हें विभाग की ओर से तय किए गए ऐप से ही हाजिरी लगानी होगी। यहां पर बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद से टीचर ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। वहीं, दिल्ली सरकार  स्कूल खोलने का आदेश दे चुकी है। वैसे स्कूल में जहां छात्र जा रहे हैं, वहीं ऑनलाइन क्लास भी जारी है।

faridabadnews faridabadnews24 If there is no transfer on mobile app if you are a teacher in Municipal Corporation of Delhi then definitely increase this news there will be transfer
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.