Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दो युवक की मौत, दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर करनाल में हादसा

दो युवक की मौत, दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर करनाल में हादसा

faridabadnews24By faridabadnews24February 22, 2021No Comments3 Mins Read

करनाल :  दिल्‍ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा घटनाक्रम के तहत तरावड़ी क्षेत्र में शामगढ़ के समीप एक ट्रक पलट गया, जिसके नीचे दबकर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र के गांव ढांढा माजरा के निवासी हैं। हादसे के लिए सुबह के समय धुंध को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

सर्दी का मौसम अब विदाई ले रहा है लेकिन सुबह के समय धुंध का असर होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसी के तहत सोमवार को जिले के तरावड़ी क्षेत्र में शामगढ़ गांव के पास एक ट्रक अचानक पलट गया। इसी बीच सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के ग्राम ढांढा माजरा निवासी दो युवक हादसे के शिकार बन गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वे स्पेलेंडर बाइक पर सवार थे और सर्विस लेन से सफर कर रहे थे। इनकी पहचान हिमांशु पुत्र राजेंद्र और दीपक पुत्र सोमा निवासी गांव ढांढा माजरा थाना नकुड़ सहारनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों तरावड़ी की माडर्न डेयरी क्षेत्र में काम के लिए आए हुए थे लेकिन हादसे में उनकी मौत हो गई। पलटने वाले ट्रक का नंबर हिमाचल प्रदेश का है। माना जा रहा है कि यह ट्रक धुंध के कारण अचानक पलट गया। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला राजकीय अस्पताल भिजवा दिए। वहीं, फोन के जरिए युवकों के परिवारों को भी सूचना दी गई।

सर्विस लेन पर भी मौत का झपट्टा

हुइए वही जो राम रची रखा…। यह हकीकत एक बार फिर शामगढ़ के समीप हुए हादसे में बखूबी नुमायां हुई। दरअसल, इस दुर्घटना के शिकार बने दोनों युवकों ने नेशनल हाईवे पर तेजी से दौड़ लगा रहे वाहनों को देखते हुए सर्विस लेन का विकल्प चुना। इसके बावजूद नेशनल हाईवे से गुजर रहा एक ट्रक अचानक पलटकर उन पर आ गिरा, जिसके नतीजे में वे सीधे तौर पर अपनी कोई गलती न होते हुए भी हादसे में जान गंवा बैठे।

हेलमेट नहीं लगाने की भूल पड़ रही भारी

मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच यातायात नियमों की अनदेखी भी सफर करने वालों पर लगातार भारी पड़ रही है। ताजातरीन हादसे के शिकार बने युवकों ने भी हेलमेट नहीं पहनने की भूल की, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। इसी तरह चौपहिया वाहन चालक भी सीट बैल्ट लगाने सहित नियंत्रित स्पीड पर वाहन चलाने सरीखे तमाम वाहनों की निरंतर अनदेखी कर रहे हैं।

accident in Karnal on Delhi Chandigarh National Highway Death of two youth faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.