भिवानी : बवानीखेड़ा से भाजपा के विधायक बिशंबर बाल्मीकि आज भाजपा कार्यकर्ता रीतिक वधवा के कार्यालय में अचानक पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना एवं पुरानी यादों को साझा किया ! इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की आत्मा हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करते हैं। संगठन में ईमानदार व निष्ठावान कार्यकर्ताओ की भरमार है, जो पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
यही कारण है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। जिसे जनता का पूर्ण समर्थन व विश्वास हासिल है। उसका मूल उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना है और समाज के अंतिम व वंचित व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता हमेशा प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि महान चिंतक एवं विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद व अंत्योदय का जो विचार विश्व को दिया वह विचार विश्व कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रासंगिक है। आज पूरे विश्व में सामरिक दृष्टिकोण से भारत शक्तिशाली राष्ट्र बनकर उभरा है। विधायक बिशंबर बाल्मीकि ने कहा कि एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ नेता नरेंद्र मोदी को माना गया है ! देश की 130 करोड़ जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश की 130 करोड़ जनता परिवार है और प्रदेश में लगभग पौने तीन करोड़ जनता मुख्यमंत्री मनोहर लाल का परिवार है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय कार्यों के लिए अपना 18 घंटे का समय लगाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकारें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सर्वांगीण विकास कार्यों का क्रियान्वयन कर रहे हैं। वन राष्ट्र वन राशन कार्ड पद्धति को लागू कर पूरे राष्ट्र को जोडऩे का काम मोदी सरकार ने किया है। भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं रहा है। सत्ता के माध्यम से पूरे राष्ट्र की जनता का कल्याण करना भाजपा का उद्देश्य है ! इस अवसर पर रीतिक वधवा , सुनील चौहान , रमेश चौधरी , राकेश फौजी , देवेंद्र , सुनील , जयवीर ,देवानंद , राजपाल, संजय , मनीष हलवासिया , इमरान बापोड़ा भी उपस्थित थे !
