आगरा-दिल्ली एक्स्प्रेसवे पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 68 के पास थाना नौहझील इलाके में हुआ है।
यह हादसा उस वक्त हुआ जब नोएडा की तरफ से आ रहा टैंकर ड्राइवर साइड का टायर फटने से बेकाबू होकर दूसरी तरफ सड़क पर पलट गया, जिसके बाद आगरा की तरफ से आ रही इनोवा से उसकी जबर्दस्त टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में इनोवा सवार दंपती, उसके बेटों, दो रिश्तेदार और चालक की मौत हो गई। इनोवा को काटकर फंसे शवों को नौहझील पुलिस और एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने निकाला। इनोवा सवार सभी आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। फिलहाल रेस्क्यू चल रहा है। फिलहाल अभी नाम ज्ञात नहीं हो सके हैं। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि टैंकर एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 68 पर पलट गया था। जा रही इनोवा उसमें घुस गई। फिलहाल रेस्क्यू चल रहा है। करीब 11 बजे यह हादसा हुआ है। एसपी देहात ने बताया कि हादसे में मृतक मनोज (45) पुत्र किशोरी निवासी जींद हरियाणा, उनकी पत्नी बबिता (40), बेटा अभय (18), बेटा हेमंत (16) हैं। इसके अलावा इनके दो रिश्तेदार तन्नू (11) पुत्र मुकेश मित्तल, हिमादरी (14) पुत्री मुकेश और चालक राकेश की मौत हो गई है।
