Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब शुरू होगी वार्डबंदी, हरियाणा में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ, 106 नई पंचायतें बनी

अब शुरू होगी वार्डबंदी, हरियाणा में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ, 106 नई पंचायतें बनी

faridabadnews24By faridabadnews24February 25, 2021No Comments3 Mins Read

हरियाणा में 106 नई ग्राम पंचायतों के गठन के साथ ही पंचायत चुनाव का रास्ता भी साफ हो गया है। नई पंचायतों को लेकर वार्डबंदी का काम अटका हुआ था,जिसके कारण समय पर चुनाव नहीं हो पा रहे थे। अब पंचायत विभाग की ओर से वार्डबंदी का कार्य शुरू किया जाएगा, जिसे आगामी 20 से 25 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव की सभी तैयारियां पूरी होने में करीब दो माह का समय लगेगा। इसके बाद सरकार के ऊपर है कि कब तक पंचायत चुनाव करवाती है। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी पहले ही कह चुके हैं कि पंचायत चुनाव में विलंब नहीं किया जाएगा।

नई पंचायतों के गठन को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से नोटिफिकेशन के बाद अब प्रदेश में कुल पंचायतों की संख्या 6205 से बढ़कर 6311 हो गई है। सबसे अधिक यमुनानगर में 18, करनाल और कुरुक्षेत्र में 11-11 नई पंचायतों का गठन किया गया है, जबकि चरखी दादरी, हिसार, जींद और कैथल में मात्र एक-एक नई पंचायत बनाई गई है। नूंह जिले में 8, भिवानी, रेवाड़ी व पंचकूला में 7-7, सोनीपत में 6, रोहतक, गुरुग्राम व महेंद्रगढ़ 4-4, अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पानीपत में 3-3 और सिरसा, पलपल में 2-2 नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है। मालूम हो कि 24 फरवरी से ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो चुका है और रिकॉर्ड ग्राम सचिवों समेत प्रशासकों के हवाले किया जा रहा है। हालांकि, प्रदेशभर के पदाधिकारी इसका विरोध कर रहे हैं और जल्दी चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

यहां देखिए किस जिले में कौन सी नई पंचायत बनी

यमुनाननगर : जनक का माजरा, टेही हरिजन, नत्थनपुर, पिपली माजरा, बनियावाला, नंदगढ़, हथीनीकुंड, चिकन, टिबड़ियों, करतारपुर, पासी डेरा, हैदरपुर, शेखपुरा, शेरपुर, चूहड़पुर मंगल सिंह, सुंदर बहादुरगढ़, नाईवालास, रानीपुर खुर्द।

रोहतक : सांघी पाना दुदान, सैमाण पाना टोडर, मदीना गिंदरान प्रथम, मदीना गिंदरान द्वितीय।

सिरसा : दलीपनगर, ढाणी संता सिंह।

सोनीपत : फरमाणा महलाण, फरमाणा लुरजाण, खांडा अलमाण पाना, ग्यासपुर।

फतेहाबाद : मानकपुर, बाहमणवाला प्लाट, लहराथेह।
गुरुग्राम : चमनपुरा, रानी का सिंगोला, राजुपुर, सिवाड़ी की ढाणी।

हिसार : ढाणी रायपुर।

जींद : कर्मगढ़।

कैथल : कच्ची पिसौल ।

करनाल : दयालपुरा, बोहली, गोविंदगढ़, नन्हेड़ा, कुंडाकलां, सौदापुर, बस्सी अकबरपुर, प्रेमनगर,
मलिकपुर गादियान, नगला फार्म, डबरकी पार (जम्मूवाला), दारूलामा ततारपुर तथा भरतपुर।

कुरुक्षेत्र : डेरा रामनगर, अढौणी, अटल नगर, टयूकर, मुकीमपुर, डेरा पूर्बिया, कलाल माजरा, ढेरू माजरा, शंकर कालोनी, सरस्वती खेड़ा कालोनी, त्योड़ी।

महेंद्रगढ़ : बामणवास खेता, गंगुताना बखरीजा, गौमली, रावता की ढाणी।

नूंह : गुंडवास, बढ़ाह, बड़वा, टेरकपुर, मछरौली, नवाबगढ़, खोड़, नवलगढ़।

पंचकूला : कर्णपुर टांडा, मशयूण, कनौली, शाहपुर, टांडा जोहलुवाल, भूड़ी, बलौटी।

पानीपत : रामड़ा आर, डेरा सिकलीगर, छोटी रजापुर।

पलवल : कुरारा शाहपुर, मौहम्मदपुर।

रेवाड़ी : डवाना, श्रीनगर, ढाणी राधा, कुंभावास, ढाणी जरावत, भूरियावास, मालियाकी।

अंबाला : जलबेड़ा, हसनपुर, ऋषिनगर।

भिवानी : अमीनपुर, ढाणी श्यामा-ढाणी रहीमपुर, समसावास, बड़दू जोगी, ढाणी मनसुख, बसीरवास, ढाणी मिट्ठी।

चरखीदादरी : ढाणी गुजरान

फरीदाबाद: कबूलपुर पट्टी परवरिश, किडावली, बादशाहपुर।

106 new panchayats created faridabadnews faridabadnews24 paving way for panchayat elections in Haryana Wardbandi to start now
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.