राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी के निर्देशानुसार पलवल जिला संयोजक अलका शर्मा जी द्वारा हरियाणा के पलवल जिले में भी गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। देव पाठशाला में वे बच्चे पढ़ाये जाते है जो स्कूल की फीस नही दे पाते। ऐसे बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देकर अलका जी बहुत नेक कार्य कर रही हैं। संगठन की संस्थापक अम्बिका शर्मा जी ने देव पाठशाला का निरीक्षण किया और पाया कि बच्चों को सही मायने में शिक्षा दी जा रही है। अम्बिका शर्मा जी ने अलका शर्मा जी को पहचान पत्र व नियुक्ति पत्र देते हुए कहा है कि अलकाजी पलवल में देव पाठशाला व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का संचालन बखूबी कर रही हैं।

