हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष सुजाता दूसी जी द्वारा अपने निवास रायपुर में एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रायपुर की पूरी टीम ने हिस्सा लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुजाता दूसी जी ने कहा कि पास के गांव में काफी जरूरतमंद लोग रहते हैं। टीम की सहयोग से गांव में जरूरतमन्दों को उनकी जरूरत का सामान दिया जाएगा। बैठक में ये भी तय किया गया कि महिलाओं के रोजगार के लिए अगली बैठक में उनको घरेलू चीजें बनाना, खाद्य सामग्री बनाना सिखाया जाएगा व उनकी बनाई चीजों की बिक्री पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुजाता दूसी जी, जिला अध्यक्ष गिरिजा चेल्लापल्ली जी, महासचिव सी बी लक्ष्मी जी, महामंत्री रंजीता गोस्वामी जी, सचिव पायल निहाल जी व अन्य महिला शक्ति मौजूद रहीं संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी व संगठन की समस्त टीम ने सुजाता दूसी जी के इस महिला सशक्तिकरण के कार्य की सराहना की व आगे भी ऐसे ही नेक कार्य करने के लिए प्रेरित किया l

