हरियाणा : केसरिया भारत अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की मध्यप्रदेश से छिंदवाड़ा जिला संयोजक नीलेश ठाकुर के नेतृत्व में आज दिनांक 27-02-2021 को रविदास जयंती का कार्यक्रम बड़े ही भक्तिमय माहौल में संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में स्वामी पूर्णानंद संत श्री रविदास जी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। रविदास महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए स्वामी जी ने कहा कि स्वामी रविदास जी ने अपना संपूर्ण जीवन हिंदुत्व के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने एक ही बात कहीं कि जब व्यक्ति का मन चंगा है तो उसे यहां-वहां भटकने की जरूरत नही। हर जगह उसके लिए पवित्र है यानि मन चंगा तो कठौती में भी गंगा। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री संदीप द्विवेदी जी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हर्षा बनोदे जी, जिला प्रभारी विनय जी यदुवंशी, जिला संयोजक अनुराग झा, जिला उपाध्यक्ष दिव्या तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष अर्चना लोखंडे, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप जैन,अखिलेश बरवगिया, निर्मला पहाड़े, आकित वर्मा, विनोद चोरे, अरुणा चंदेल व अन्य सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष व समस्त टीम ने छिंदवाड़ा टीम के इस भव्य आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की व आगे भी ऐसी तरह हिंदुत्व का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया

