भिवानी : भाजपा नेता रीतिक वधवा ने प्रधानमंत्री द्वारा टीका लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तारीफ की और कहा कि .कोरोना वायरस को मात देने के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान चल रहा है। एक मार्च यानी आज से देशभर में टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है। इस चरण में 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का टीकाकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली ।
वे खुद सुबह-सुबह दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल पहुंचे और कोरोना का टीका लगवाया। इससे लोगों के बीच वैक्सीन को लेकर व्याप्त भ्रम खत्म होगा और इससे आम जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा ! ये विश्वास पैदा करने वाली तस्वीर है. पीएम के आत्मविश्वास ने लोगों का दिल जीत लिया है ! उन्होंनेे कहा की यह प्रशंसनीय है कि कैसे भारतीय डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है। सभी से अपील है जो वैक्सीन लेने के योग्य हैं, साथ आएं, और मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाएं।’ इस अवसर पर सुनील चौहान ,मनीषहालुवासिया,इमरान बापोड़ा, जितेंद्र ,डोडा,सिकंदर ,गोलू, पृथ्वी, मोंटी, काली ,अजय खबरी,निशांत,बालमुकुन्द ,मोनू,मनीष,श्यामपाल,अमित,रंगा,सलीम,प्रमोद,हसन,प्रकाश,बागड़ी,निशांत,रॉकी, डॉ. योगेश , मुकेश कुमार, रमेश चौधरी, पंकज शर्मा, नवीन वशिष्ठ , नवीन कुमार , पंकज कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
