Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सीएम को भेजा ज्ञापन, दुर्घटना सहायता योजना दोबारा शुरू करने के लिए विजय बंसल ने

सीएम को भेजा ज्ञापन, दुर्घटना सहायता योजना दोबारा शुरू करने के लिए विजय बंसल ने

faridabadnews24By faridabadnews24March 1, 2021No Comments3 Mins Read

चंडीगढ़ : शिवालिक विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन भेजकर पुनः दुर्घटना सहायता योजना शुरू करने की मांग की है जिसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इस योजना का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम से रखा जाए और इसमें दी जाने वाली सहायता राशि 1 लाख से बढ़कर 2 लाख तक की जाए।विजय बंसल का कहना है कि भारत रत्न राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता है,देश के विकास में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय है। भारत मे आधुनिकता को लेकर डिजिटल युग मे देश को अग्रिम श्रेणी में लाने का काम उन्होंने किया तो वही युवाओ को 21 से 18 साल तक मे वोट का अधिकार दिलवाकर देश के गरीब व आमजनमानस की आवाज बनने का काम भी उन्होंने किया।दरअसल,हाल ही में भाजपा-जजपा सरकार ने इस योजना को बन्द कर दिया था जबकि अब इसे दोबारा शुरू करने से गरीबो को राहत मिलने की उम्मीद है।सरकार ने इस योजना का नाम अब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी दुर्घटना सहायता योजना किया था जबकि पहले यह राजीव गांधी परिवार बीमा योजना थी जिसमे राज्य सरकार द्वारा किसी प्रकार की भी दुर्घटना में गरीब व जरूरतमंद हरियाणा वासी पीड़ित या मृतक के परिजन को 1 लाख तक की आर्थिक सहायता देकर सहयोग किया जाता था।

शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष व राज्य सरकार में चेयरमेन रह चुके विजय बंसल एडवोकेट ने बताया कि 1 अप्रेल 2006 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी परिवार बीमा योजना शुरू की गई थी जिसमे 18 से 60 वर्ष तक के हरियाणा निवासी को विभिन्न प्रकार की दुर्घटना में परमानेंट डिसेबिलिटी या मृतक के परिजन को 1 लाख तक की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया था। भाजपा सरकार ने 1 अप्रेल 2017 को एक अधिसूचना जारी करके राजीव गांधी परिवार बीमा योजना का नाम बदलकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी दुर्घटना सहायता योजना कर दिया।विजय बंसल ने कहा कि भाजपा स्कीम्स व प्रोजेक्ट्स का नाम बदलकर श्रेय लेने में अग्रणी है परन्तु अब समस्या यह है कि सूबे की सरकार द्वारा कोविड के समय जब किसी प्रकार की दुर्घटना में जरूरतमंद परिवार को सरकार से कोई आर्थिक उम्मीद है तो सरकार ने 31 दिसम्बर 2020 को सोशल जस्टिस एंड एम्पावरमेंट विभाग की ओर से एक फतवा जारी करते हुए अधिसूचना जारी करदी है कि अब इस दुर्घटना सहायता योजना को 31 मार्च 2020 से बन्द कर दिया गया है।

विजय बंसल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला जन व गरीबविरोधी था।कांग्रेस पार्टी ने इस स्कीम के माध्यम से गरीबो की सहायता करने का निर्णय लिया था हालांकि भाजपा ने नाम बदला परन्तु अब इसे बन्द करने का कोई औचित्य नही है।विजय बंसल का कहना है कि यदि सरकार द्वारा इस फैसले को वापिस नही लिया गया तो जनहित में हाईकोर्ट की शरण ली जाएगी। विजय बंसल ने सीएम को ज्ञापन भेजकर कहा है कि सरकार अपनी गलती को सुधारे और जनहित में इस योजना को पुनः शुरू करके राजीव गांधी जी के नाम से गरीबो को फायदा पहुंचाने का काम करे।

faridabadnews faridabadnews24 Memorandum sent to CM Vijay Bansal to restart accident assistance scheme
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.