Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मंदिर के पुजारी समेत दो लोगों की हुई मौत, हरियाणा में बढ़ा कोरोना का कहर

मंदिर के पुजारी समेत दो लोगों की हुई मौत, हरियाणा में बढ़ा कोरोना का कहर

faridabadnews24By faridabadnews24March 2, 2021No Comments2 Mins Read

मार्च के पहले दिन ही कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत हो गई है। इनमें एक रेलवे रोड स्थित गीता मंदिर का पुजारी और दूसरा अज्ञात है। सोमवार को पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें चार माडल टाउन वासी हैं। स्वस्थ होने पर 14 को डिस्चार्ज कर दिया है। 12 फरवरी को आखिरी मौत हुई थी। 16 दिन बाद एक साथ दो मौत हुई है। गीता मंदिर में 63 वर्षीय हरीश चंद्र पुजारी थे। एक सप्ताह पहले उन्हें बुखार आया था। पास के एक अस्पताल में ब्लड जांच हुई तो टायफाइड बताया। दो दिन मेडिसिन लेने के बाद भी आराम नहीं मिला तो सनौली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

दो दिन भर्ती रहने के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। 28 फरवरी को उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट पाजिटिव आई। उसी दिन मरीज को खानपुर मेडिकल कालेज शिफ्ट कर दिया गया। एक मार्च को मरीज ने दम तोड़ दिया। नगर निगम कर्मचारी विक्रम राणा ने जनसेवा दल के सदस्य चमन गुलाटी व कपिल मल्होत्रा की मदद से मृतक का अंतिम संस्कार किया। सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने बताया कि पाजिटिव केसों में एक समालखा, एक गीता कालोनी में मिला है। 661 लोगों के स्वाब सैंपल लिए गए हैं। कुल पाजिटिव 10 हजार 912 केसों में से 79 एक्टिव हैं। 10 हजार 673 रिकवर हो चुके हैं। चार मरीज लापता हैं और अभी तक 157 की मौत हो चुकी है।
दूसरे की पहचान नहीं

सेक्टर-11 की एल मार्किट में 26 फरवरी को करीब 50 वर्षीय व्यक्ति मृत पड़ा मिला था। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल ऋषि प्रकाश ने जनसेवा दल की मदद से मृतक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृत्यु का कारण पुरानी बीमारी माना गया। मृतक के स्वाब सैंपल लेकर शव को लीक प्रूफ बैग में सील कर मोर्चरी में रखा गया। 28 फरवरी को रिपोर्ट पाजिटिव आई। पहचान नहीं होने के कारण सोमवार को कोविड गाइडलाइन के मुताबिक अंतिम संस्कार कर दिया गया।

  • अब तक 104 पुरुष 53 महिलाओं की मौत
  • माह कुल मौत    पुरुष    महिला
  • मई 03         02       01
  • जून 04          03       01
  • जुलाई 11         08       03
  • अगस्त 35          22       13
  • सितंबर 38          26      12
  • अक्टूबर 13           08       05
  • नवंबर 24           15      09
  • दिसंबर 23            16      07
  • जनवरी 02            01      01
  • फरवरी 02            01      01
  • मार्च 02            02      00 (एक तारीख तक)
Corona havoc in Haryana faridabadnews faridabadnews24 including temple priest Two people died
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.