Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किसानो को मिलेगा कम ब्याज पर लोन, क्रेडिट कार्ड के लिए जल्द करें अप्लाई, देखिए पूरा तरीका

किसानो को मिलेगा कम ब्याज पर लोन, क्रेडिट कार्ड के लिए जल्द करें अप्लाई, देखिए पूरा तरीका

faridabadnews24By faridabadnews24March 2, 2021No Comments4 Mins Read

केंद्र सरकार किसानों के लिए कई स्कीम (Schemes for Farmers) चला रही है। इनमें एक शानदार स्कीम किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) है, जिसमें खेती के काम के लिए सस्ती ब्‍याज दर पर कर्ज (Low Interest Loans) मुहैया कराया जाता है। अगर आप किसान है और अब तक आपने किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है तो आपके पास इस स्‍कीम का फायदा उठाने के लिए पूरा महीना बाकी है। मोदी सरकार 31 मार्च 2021 तक अभियान चलाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनवा रही है।

आवेदन के 15 दिन के भीतर मिल जाएगा किसान क्रेडिट कार्ड

स्‍कीम के तहत कोई भी किसान नजदीकी बैंक शाखा पहुंचकर बहुत आसानी से किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है। सरकार ने किसानों की परेशानी को समझते हुए केसीसी आवेदन के लिए बहुत ही सरल फॉर्म जारी किया है।

इसे भरने के बाद उन्‍हें महज 15 दिन में अपना किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा। इस क्रेडिट कार्ड से लिए गए कर्ज पर 3 लाख रुपये तक का सेवा शुल्क माफ कर दिया गया है। बता दें कि केसीसी के तहत 3 लाख रुपये तक का कर्ज सिर्फ 7 फीसदी ब्याज पर मिलता है। यही नहीं, समय पर पैसा लौटाने वाले किसानों को 3 फीसदी की छूट भी मिलती है। दूसरे शब्‍दों में कहें तो समय पर कर्ज लौटाने वाले किसानों को महज 4 फीसदी ब्याज दर पर ही रकम मिल रही है।

आवेदन करने के लिए किन कागजातों की होती है जरूरत

>> आईडी प्रूफ के तौर पर वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक देना होता है।
>> एड्रेस प्रूफ के लिए आईडी प्रूफ के लिए जमा किया गया कोई भी दस्‍तावेज मान्‍य होगा।
>> केसीसी किसी भी को-ऑपरेटिव बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) से हासिल किया जा सकता है।
>> रूटेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) से भी केसीसी लिया जा सकता है।
>> नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) रुपे केसीसी जारी करता है।

किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को ऐसे मिलेती है मदद 

>> केसीसी खाते में लोन पर बचत बैंक की दर से ब्याज दिया जाता है।
>> केसीसी कार्डधारकों के लिए मुफ्त एटीएम सह डेबिट कार्ड उपलब्‍ध कराया जाता है।
>> भारतीय स्टेट बैंक किसान कार्ड नाम से डेबिड/एटीएम कार्ड देता है।
>> केसीसी में 3 लाख रुपये तक के कर्ज के लिए 2% प्रति वर्ष की दर से ब्याज छूट मिलती है।
>> समय से पहले कर्ज चुकाने पर 3% प्रति वर्ष की दर से अतिरिक्त ब्याज छूट मिलती है।
>> केसीसी के लोन पर फसल बीमा की कवरेज मिलती है।
>> पहले साल के लिए लोन की मात्रा कृषि लागत, फसल के बाद के खर्च और जमीन की लागत के आधार पर तय की जाती है।

कौन ले सकता है KCC का लाभ

अब KCC सिर्फ खेती-किसानी तक सीमित नहीं है। पशुपालन और मछलीपालन करने वाले भी इसके तहत 2 लाख रुपये तक का कर्ज ले सकते हैं। खेती-किसानी, मछलीपालन और पशुपालन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति, भले ही वो किसी दूसरे की जमीन पर खेती करता हो, इसका लाभ ले सकता है। न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 75 साल होनी चाहिए। किसान की उम्र 60 साल से अधिक है तो एक को-अप्लीकेंट भी लगेगा, जिसकी उम्र 60 से कम हो। किसान के फॉर्म भरने के बाद बैंक कर्मचारी देखेगा कि आप इसके योग्य हैं या नहीं।

केसीसी नहीं मिलने पर बैंकिंग लोकपाल से करें शिकायत

आरबीआई के दिशानिर्देशों के मुताबिक, बैंक को आवेदन के 15 दिन में केसीसी जारी करना होता है। अगर तय अवधि में कार्ड जारी नहीं होता है तो किसान संबंधित क्षेत्र के बैंकिंग लोकपाल से शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट https://cms.rbi.org.in/ पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। किसान क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 / 155261 और ग्राहक ईमेल pmkisan-ict@gov.in के जरिये हेल्प डेस्क से भी संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए कैसे बनवाएं किसान क्रेडिट कार्ड

>> किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए पीएम किसान योजना की ऑफिशियल साइट http://pmkisan.gov.in पर जाएं।
>> उसके बाद किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड करें।
>> इस फॉर्म को आपको अपनी कृषि योग्य जमीन के दस्तावेज, फसल की डिटेल के साथ भरना होगा।
>> यह जानकारी देनी होगी कि आपने किसी अन्य बैंक या शाखा से कोई और किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया है।
>> अगर ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं तो अपनी नजदीकी बैंक शाखा जाकर सभी औपचारिकताएं पूरी करें।

apply for credit card soon faridabadnews faridabadnews24 Farmers will get loan on low interest see the whole way
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.