हरियाणा सरकार में चेयरमैन रहे रॉकी मित्तल की अब मुश्किलें बढ़ती जा रही है। आज दो जिलों की पुलिस रोकी मित्तल को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची है।
बताया जा रहा है कि रॉकी मित्तल को पंचकूला के सेक्टर चार स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। रॉकी मित्तल को पहले पुलिस पांच सेक्टर के थाने में लेकर गई है। जानकारी के मुताबिक कैथल और पंचकूला पुलिस ने रॉकी मित्तल के घर दबिश दी है। आज कैथल और पंचकूला पुलिस रॉकी मित्तल के आवास पर पहुंची थी जहां से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रॉकी मित्तल पर करीब छह साल पुराने केस में अब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रॉकी मित्तल ने करीब छह साल पहले जज के साथ बदसलूकी की थी। आपको बता दें कि रॉकी मित्तल इन दिनों सीएम खट्टर के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाने लिखने पर वो चर्चा में आए थे जिसके बाद उन्हे चेयरमैन बनाया गया था।
