Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आम जनता को छोड़ दिया है भगवान भरोसे, महामारी रोकने में प्रदेश सरकार रही है नाकाम : अभय सिंह चौटाला

आम जनता को छोड़ दिया है भगवान भरोसे, महामारी रोकने में प्रदेश सरकार रही है नाकाम : अभय सिंह चौटाला

faridabadnews24By faridabadnews24May 13, 2021No Comments3 Mins Read

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि महामारी ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों समेत पूरे प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। धरातल पर स्थिति यह है कि प्रदेश की भाजपा-गठबंधन सरकार महामारी से निपटने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। यह प्रदेश सरकार की असफलता ही है कि समय रहते संक्रमण को काबू में करने के लिए किसी भी तरह के प्रयास नहीं किए गए। बजाय प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा करने के भाजपा-गठबंधन सरकार प्रदेश को लूटने में लगी रही।

निचले अधिकारियों से लेकर ऊपर मंत्रियों तक गठबंधन सरकार में सभी सिर्फ घोटाले करने में व्यस्त रहे और आम जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। आज परिस्थिति यह है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ, बैड, आक्सीजन, वेंटीलेटर और दवाईयों का टोटा पड़ा है।

प्राइवेट अस्पतालों ने लूट मचा रखी है लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकडों के अनुसार हरियाणा में 3 लाख 11 हजार वेक्सीन सरकार के कुप्रबधंन के कारण बर्बाद हो गई है जो कि पूरे देश में नंबर 1 पर है। अगर ये वेक्सीन बर्बाद न होती तो लाखों लोगों की जान बच सकती थी।

इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है जिस कारण से सभी मरीजों को इलाज के लिए सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

अभी भी समय रहते सरकार को चाहिए की कस्बों और गावों के सभी सरकारी अस्पतालों को कोविड सेंटर में तब्दील कर दें और ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोविड योद्धाओं की सहायता लें ताकि संक्रमित मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। अगर सरकार सुविधाएं मुहैया करवाए तो आज भी बड़ी तादाद में लोग स्वैच्छिक सेवा देने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद के सरकारी अस्पताल में अगर आक्सीजन और वेंटीलेटर की सुविधाएं दी जाएं तो सिरसा शहर के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ का दबाव कम होगा और मरीजों को सही उपचार मिल सकेगा।

इसी तरह से पूरे प्रदेश के जितने भी सरकारी अस्पताल हैं उन सभी को कोविड सेंटर में तब्दील कर जिला मुख्यालयों पर उमड़े मरीजों की संख्या में कमी की जा सकती है और महामारी योद्धाओं की सहायता से अव्यवस्था को ठीक किया जा सकता है।

इनेलो नेता ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि महामारी से निपटने के लिए आज सभी आपसी मतभेदों को भूलाकर और राजनीति से ऊपर उठकर एक-दूसरे की मदद करें और ग्रामीण इलाके के लोगों से भी अपील की कि इस भयानक आपदा से निपटने के लिए एक जगह इकट्ठा न हों और समूह में बैठ कर हुक्का और ताश खेलने से परहेज करें

 

news source from : pehchanfaridabad

faridabadnews faridabadnews24 God has left the common people the state government has failed to stop the epidemic: Abhay Singh Chautala trust
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.