हरियाणा ; हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव द्वारा इंस्पेक्टर जसबीर सिहं के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक जताया है। तकरीबन एक माह तक कोविड-19 से जूझने के बाद आज सुबह गुरुग्राम के निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि वर्तमान में वह नारनौल में सीआईए प्रभारी के पद पर तैनात थे।
जिसके चलते आज यहां जारी शोक संदेश में डीजीपी ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। इसी के मद्देनजर उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश पिछले दो सप्ताह में ही हमने अपने दो डीएसपी को खोया था। आज हरियाणा पुलिस का एक और कोरोना योद्धा महामारी से लड़ते-लड़ते जिंदगी की जंग हार गया और हमें हमेशा के लिए छोड़ कर चला गया। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए पुलिसकर्मी लगातार बाहर डयूटी पर तैनात हैं। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।

जानकारी दें दें कि अब तक हरियाणा पुलिस के दो डीएसपी समेत 24 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के मोर्चे पर शहीद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कोरोना योद्धाओं को खोना राज्य पुलिसबल के लिए एक बड़ा और गहरा नुकसान है। उन्होंने कहा कि जानलेवा महामारी के दौर में हरियाणा पुलिस का हर जांबाज जान हथेली पर रखकर जनसेवा में लगा है। विभिन्न मोर्चों पर डटे पुलिसकर्मियों द्वारा संक्रमण की दूसरी लहर के प्रसार को रोकने के लिए हर अथक प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान कई कर्मी वायरस के संपर्क में आ रहे हैं। कोरोनोवायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते हमने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी पुलिस लाइनों में पुलिसकर्मियों के लिए कोविड केयर सुविधा का निर्माण भी किया है।
इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों से अपील करते हुए कहा कि विभिन्न कर्तव्यों के दौरान कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्क रहें और कोविड नियमों का सही ढंग से पालन करते हुए स्वयं सहित अन्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Director General of Police (DGP), Haryana, Sh. Manoj Yadava expressed grief over the sad demise of Inspector Jasbir Singh (49), who breathed his last at a private hospital in Gurugram this morning after battling Covid-19 for almost a month. He is survived by wife, one daughter and a son. Currently he was posted as CIA In-charge, Narnaul.
In a condolence message, DGP expressed his heartfelt sympathies with the bereaved family members and prayed to the Almighty to give them courage to bear this irreparable loss. He also prayed for eternal peace of the departed soul

