Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पापा को बर्थडे पर सरप्राइज देना चाहता था बेटा, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि सपना रह गया अधूरा, जानें वजह

पापा को बर्थडे पर सरप्राइज देना चाहता था बेटा, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि सपना रह गया अधूरा, जानें वजह

faridabadnews24By faridabadnews24June 3, 2021No Comments3 Mins Read

दक्षिण दिल्ली के मदनगीर इलाके में मंगलवार को चार युवकों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद चारों युवकों मौके से फरार हो गए। अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है।

मृतक कुणाल सांवरिया परिवार के साथ मदनगीर इलाके में रहता था। ‌परिवार में पिता पवन कुमार, मां विमला देवी, बड़ा भाई रवि कुमार और बहन कोमल हैं। कुणाल 12वीं का छात्र था। उसके पिता पवन एमसीडी में माली की नौकरी करते हैं। परिजनों के अनुसार, मंगलवार को कुणाल के पिता पवन का जन्मदिन था। कुणाल केक लाने के लिए चुपचाप घर से निकला।

हालांकि उसने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी थी। वह अपने पिता को सरप्राइज देना चाहता था। रात करीब नौ बजे जब वह मदनगीर के भूमिया चौक के पास पहुंचा तो उसे चार युवकों ने घेर लिया। कुणाल से उनकी कहासुनी होने लगी। तभी युवकों ने कुणाल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में चारों आरोपी हमला करते नजर आ रहे हैं।

कुणाल ने वहां से भागकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह बच नहीं सका। आरोपियों ने उसके सिर, गर्दन, सीने, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में दर्जनभर से अधिक चाकू मारे। सूचना मिलते ही कुणाल का भाई रवि स्कूटी लेकर मौके पर पहुंचा। एक अन्य युवक की मदद से स्कूटी पर बिठाकर उसे मैक्स अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता को सरप्राइज नहीं दे सका कुणाल
लॉकडाउन के चलते मंगवार सुबह से परिवार में पवन का जन्मदिन मनाने को लेकर कोई चर्चा नहीं थी। सभी को लगा दुकानें बंद हैं, केक और गिफ्ट का इंतजाम संभव नहीं होगा। हालांकि कुणाल ने चुपचाप जन्मदिन मनाने की तैयारी कर ली थी। उसने अपनी बहन को इस बारे में थोड़ी जानकारी दी थी।

कोमल ने बताया कि वह पिता को सरप्राइज नहीं दे सका। उसकी आखिरी इच्छा भी पूरी नहीं हो सकी। वह परिवार में सबसे छोटा था और पिता के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित था। हालांकि परिजनों को कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं थी।

मदद करने के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग
वारदात के दौरान भूमिया चौक पर अधिक संख्या में लोग मौजूद थे। आरोपी युवक कुणाल पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला करते रहे, लेकिन किसी ने हिम्मत दिखाकर उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। कुणाल के गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी वहां से चले गए। वह आखिरी सांस के लिए तड़प रहा था, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर रहा था। लोग तमाशाबीन की तरह उसके तड़पने का वीडियो बना रहे थे। सूचना मिलने के बाद जब तक उसका भाई रवि वहां पहुंचा, तब तक काफी देर हो चुकी थी। वह अपने भाई को नहीं बचा सका।

faridabadnews faridabadnews24 Know the reason something happened on the way that the dream remained incomplete Son wanted to surprise father on his birthday
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.