Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सैक्टर-19 स्थित स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत बन रहे स्मार्ट शौचालायों का निरीक्षण किया

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सैक्टर-19 स्थित स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत बन रहे स्मार्ट शौचालायों का निरीक्षण किया

faridabadnews24By faridabadnews24March 8, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने आज सैक्टर-19 स्थित स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत बन रहे स्मार्ट शौचालायों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाए जाने पर नरेंद्र गुप्ता ने शौचालय बनाने वाली कंपनी के अधिकारियों सहित पीएमसी के अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे अब जनता के पैसे का दुरुपयोग करना छोड़ दें अन्यथा उनका सही ढंग से इलाज कर दिया जाएगा। इस दौरान विधायक नरेंद्र गुप्ता काफी आग बबूला हो गए। विधायक नरेंद्र गुप्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के दौरान सुबह 9 बजे सैक्टर-19 स्थित स्मार्ट शौचालयों के निरीक्षण के लिए पहुंचे परंतु वहां पौने दस बजे तक संबंधित अधिकारियों के पहुंचने पर विधायक बिफर उठे। उन्होंने समय पर न पहुंचने पर जहां अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई वहीं शौचालयों की हालत देख चिंता व्यक्त की।

नरेंद्र गुप्ता ने अधिकारियों से कहा कि इन शौचालयों की हालत देख कौन इन्हें स्मार्ट शौचालय कहेगा। उन्होंने कहा कि इनसे अच्छे शौचालय तो रेलवे के होते हैं। इस दौरान शौचालय की रेलिंग जहां टूटी हुई मिली वहीं शौचालयों पर पूरा जंग लगा हुआ था। शौचालय फर्श पर रखे होने के कारण उसकी दशा भी काफी खराब थी। इस पर नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि कंपनी के शौचालय के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे जनता के पैसे का दुरुपयोग नहीं होने देंगे। इसलिए अधिकारी अपनी कार्यशैली से बाज आ जाएं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नरेंद्र गुप्ता ने यह भी कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत बनाए जा रहे सीमेंटेड नालों के पास मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। उस मिट्टी से न केवल लोगों को परेशानी हो रही है बल्कि वो मिट्टी नालों में जाकर उन नालों को जाम भी कर रही है। ऐसे में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में सरकार के पैसे का दुरुपयोग न हो और आमजन को भी दुखी न होना पड़े।

faridabadnews24 MLA Narendra Gupta inspected the smart toilets being constructed under the Smart City Project located in Sector-19
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद में गांव मोहला के पास नाले में नग्न अवस्था में मिली महिला की बॉडी, इलाके में सनसनी फैल गई

April 17, 2026

फरीदाबाद में स्मार्ट ई-बीट सिस्टम से होगी पल-पल की ट्रैकिंग, अब ड्यूटी में लापरवाही नहीं कर पाएंगे पुलिसवाले!

April 17, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.