Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » देश में कोरोना वायरस के अबतक 37 मामले

देश में कोरोना वायरस के अबतक 37 मामले

faridabadnews24By faridabadnews24March 8, 2020No Comments2 Mins Read

देश में कोरोना का कहर अभी थमता नहीं दिख रहा है। शनिवार को देश में इसके छह नए मामले सामने आए। इनमें दो पंजाब, दो लद्दाख और एक-एक मामले आगरा व तमिलनाडु से हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना से ग्रसित हो चुके लोगों की संख्या 37 हो गई है। इनमें सबसे पहले सामने आए केरल के तीन मरीज ठीक हो चुके हैं।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर इससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की। एहतियात बरतते हुए लोकसभा की दर्शकदीर्घा को बंद करने का फैसला किया गया है। मरीजों की ब़़ढती संख्या को देखते हुए 52 टेस्टिंग लैब और 57 कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना वायरस से तीन नए मरीजों की पुष्टि करते हुए कहा कि इनमें दो लद्दाख और एक तमिलनाडु से हैं। लद्दाख वाले दोनों हाल में ईरान सेलौटे थे, जबकि तमिलनाडु का व्यक्ति ओमान गया था। कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद उन्हें आइसोलेट कर इलाज शुरू कर दिया गया है और उनके संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है ताकि उन्हें 14 दिनों तक निगरानी में रखा जा सके।

इनके अलावा पंजाब में होशियारपुर के रहने वाले पिता-पुत्र में वायरस की पुष्टि हुई है। अभी अंतिम जांच के लिए इनके सैंपल पुणे भेजे गए हैं। वहीं, आगरा में जिन पांच व्यवसायियों में वायरस की पुष्टि हुई थी, अब उनका नौकर भी संक्रमित पाया गया है।

दूसरी ओर, भूटान में कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए दो अमेरिकी नागरिकों के साथ भारत में यात्रा के दौरान संपर्क में आने वाले 150 लोगों की पहचान पूरी कर ली गई और उन्हें निगरानी में रखा गया है। चीन के अलावा दूसरे देशों से भारत में कोरोना वायरस के घुसने से चेती सरकार ने सभी विदेशी यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी है।

faridabadnews24 So far 37 cases of corona virus in the country
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.