Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » उन लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि जिम में जमकर मेहनत करने के बावजूद वे लीन बॉडी हासिल कर सकते हैं

उन लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि जिम में जमकर मेहनत करने के बावजूद वे लीन बॉडी हासिल कर सकते हैं

faridabadnews24By faridabadnews24March 14, 2020No Comments3 Mins Read

बहुत से लोग मसल्स तो बनाना चाहते हैं पर उन्हें बल्की बॉडी नहीं पसंद होती। उन लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि जिम में जमकर मेहनत करने के बावजूद वे लीन बॉडी हासिल कर सकते हैं। इसके लिए बस अपने रूटीन में कार्डियो और वेट लिफ्टिंग के बैलेंस वाली एक्सरसाइजेस शामिल करनी होगी।

स्टेशनरी बाइक वर्कआउट

यह वर्कआउट दिल, फेफड़े और मसल्स को मजबूत करते हुए कैलोरी और बॉडी फैट बर्न करने का असरदार जरिया है। बाकी कार्डियो इक्विप्मेंट्स के कम्पैरिजन में स्टेशनरी बाइक जोड़ों पर कम स्ट्रेस डालती है। इस एक्सरसाइज को करने में लगभग 20 मिनट का वक्त लग सकता है। इसे करने के लिए 4 मिनट की वॉर्मअप राइड से शुरूआत करें। 40 सेकेंड के लिए जितनी जल्दी हो सके, इसे करते रहें। रिकवरी के लिए धीरे-धीरे 20 सेकेंड के लिए पैडल करते हुए इसे 10 बार दोहराएं। फिर 20 सेकेंड के लिए, जितनी जल्दी हो सके सवारी करें और 10 मिनट के लिए आराम करें। इसे 4-6 बार दोहराएं। शांत होने के लिए कम स्पीड पर तीन मिनट के लिए इसकी धीरे-धीरे सवारी करें।

रोइंग मशीन वर्कआउट

20 मिनट की यह एक्सरसाइज आपके हाथों की मसल्स बनाने के साथ-साथ पेट के एरिया को भी स्लिम बनाती है। सबसे पहले पांच की रेजिस्टेंस पर तीन मिनट तक वॉर्मअप करें। इसका लेवल 10 तक ले जाएं और 30 सेकेंड के लिए जितना हो सके उतना तेज और हार्ड ‘रो’ करें। रेजिस्टेंस को हाई रखते हुए, हैंडल को अंडरहैंड ग्रिप से पकड़ें और 60 सेकेंड तक हल्की पेस से करें जिससे आप अपनी सांस वापस हासिक कर सकें। इसे सात बार रिपीट करें फिर 15 सेकेंड तेज और 15 सेकेंड धीमी पेस पर रोइंग करें। इसे सात मिनट तक करें। धीमी पेस पर तीन मिनट के लिए कूल डाउन करें।

स्टेटिक केटलबेल लंज

केटलबेल लंज मजबूत पैर और हिप्स के लिए अच्छी एक्सरसाइज है। वहीं इसकी मदद से आप अपने पैरों और हाथों की मसल्स के साथ-साथ बाकी मसल्स को भी हेल्दी रख सकती हैं। दुबली बॉडी और कोर डेवलपमेंट में यह बहुत असरदार साबित होती है। यह एब्स, पीठ, कंधों और ट्राइसेप्स को गढ़ने में मदद करेगी।

अल्टरनेटिंग चेस्ट पंच

इस मसल-बिल्डिंग वर्कआउट को पूरा करने के लिए आपको बस एक रेजिस्टेंस बैंड की जरूरत होती है। इसके लिए अपने पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से अलग रखें। एक पैर आगे और दूसरा पीछे ले जाएं, अपने रेजिस्टेंस बैंड को किसी बार या दरवाजे के हैंडल में फंसाकर दाएं और बाएं पंच करें। दोनों साइड्स से इसे 100 बार करें। इस तरह आपके मसल्स के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूती मिलेगी।

faridabadnews24 The good news for those people is that despite working hard in the gym they can achieve lean body
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

जानें सही समय और करने का तरीका?, शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए?

March 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.