
Whatsapp अब तक का सबसे पॉपुलर मेसेजिंग ऐप है। कंपनी की तरफ से वॉट्सऐप में हमेशा नए नए फीचर्स जोड़े जाते है। जिसी वजह से मेसेजिंग और कॉल में बहुत आसानी होते है। लेकिन करोड़ो वॉट्सऐप यूजर्स को झटका लगने वाला है। कंपनी ने हाल ही में एक फीचर्स जोड़ा था जिसे अब हटाया जा रहा है। अब आप वॉट्सऐप में मैसेंजर रूम सर्विस का उपयोग नहीं कर पाएंगे। WABetaInfo की खबरों के मुताबिक वॉट्सऐप मैसेंजर रूम शॉर्टकट अब चैट शेयर सीट से हटा दिया जाएगा। ये फीचर दोनों एंड्रॉयड और iOS वर्जन से हटाया जाएगा। हैरानी की बात ये है कि वॉट्सऐप शॉर्टकट मई 2020 में लॉन्च किया गया था जिससे यूज़र बहुत ही कम समय में 50 पार्टिसिपेंट्स का फेसबुक मैसेंजर पर एक ग्रुप बना सकते थे।
उम्मीद की जा रही है कि शायद कोई और फीचर शॉर्टकट को लगाने के लिए इस शॉर्टकट को हटाया गया है। WABetaInfo के अनुसार कंपनी इस फीचर के यूज़र्स पर नजर रख रही थी और आंकड़ों के अनुसार इस फीचर का यूज पर्याप्त यूजर्स द्वारा नहीं किया गया, जिसकी वजह से इसे रिमूव किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक वॉट्सऐप बीटा IOS 2.21.190.11 और वॉट्सऐप बीटा एंड्रायड 2.21.19.15 इन दोनों बीटा वर्जन पर इस फीचर को डिसएबल कर दिया गया है। वॉट्सऐप पर मैसेंजर रूम शॉर्टकट के इन चैट मैन्यू से रिमूव होने के बाद अब यूज़र्स को डॉक्यूमेंट कैमरा गैलरी ऑडियो और कांटेक्ट के शॉर्टकट देखने को मिलेंगे। यूज़र्स बाकी सभी पर टैप करके अपने कॉन्टैक्ट के साथ डेटा और इंफॉर्मेशन शेयर कर सकते हैं। साथ में वॉट्सऐप ने लेटेस्ट iOS बीटा वर्जन पर एक नए फीचर को इंट्रोड्यूस किया है, जिससे यूज़र्स टेम्पररी ग्रुप बनाते समय इमोजी या स्टीकर को क्विकली ग्रुप आइकॉन के रूप में सेट कर सकते है।
news source : chopaltv
