Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जेजेपी की मजबूती के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में खड़ी की जा रही सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज – डा. अजय चौटाला

जेजेपी की मजबूती के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में खड़ी की जा रही सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज – डा. अजय चौटाला

faridabadnews24By faridabadnews24September 24, 2021No Comments5 Mins Read

फरीदाबाद : वीरवार को जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला जेजेपी के सक्रिय सदस्यता अभियान को गति देने व कार्यकर्ताओं से रूबरू होने फरीदाबाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं, जिनके बल पर संगठन को प्रभावी व मजबूती दी जाती है। इसलिए जजपा ने प्रदेशभर में सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने के लिए सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरूवार को  कार्यकर्ताओं की सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विशेष रूप से जननायक देवीलाल की जयंती समारोह की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के मसीहा के जन्मदिवस के मौके पर हिलालपुर (नूंह) में जननायक की आदमकद की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं गरीब किसान, कमेरे वर्ग के मसीहा जननायक स्व. चौ. देवीलाल की जयंती हर्षोल्लास से मनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जजपा तथा जननायक सेवा दल व इनसो के कार्यकर्ता व पदाधिकारी युगपुरुष जननायक चौ देवीलाल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन करेंगे। इसके लिए जोरदार तैयारियां जारी हैं और कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं।

डॉ. अजय चौटाला ने इस दौरान जजपा की मजबूती पर खास बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं का होना अति आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जननायक जनता पार्टी ने 25 अगस्त से प्रदेशभर में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पार्टी द्वारा इस एक माह के अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी कर रही है ताकी पार्टी को और मजबूती मिले। उन्होंने जजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत हर हलके में 500 मेहनती, कर्मठ, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सक्रिय कार्यकर्ता बना रही है। इस अभियान के जरिए हर क्षेत्र यानी कि प्रत्येक बूथ स्तर तक पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं को सक्रिय कार्यकर्ता बना रही है ताकि वे सक्रिय कार्यकर्ता बनने के बाद दूसरे चरण में सामान्य सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी का प्रचार करते हुए घर-घर जाकर नये लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें।

डॉ. चौटाला ने कहा कि राज्य की भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार गरीब किसान, कमेरे वर्ग के हित में निरंतर कार्य करते हुए प्रदेश को प्रगति के पथ की ओर अग्रसर कर रही है। जजपा ने प्रदेश के तमाम वर्गों से जो-जो चुनावी वायदे किए थे, उन्हें प्रदेश सरकार तेजी से अमली जामा पहना रही हैं। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपना हर वायदा पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के रोजगार के लिए 75 प्रतिशत रोजगार कानून, पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत की भागीदारी सुनिश्चित, ग्राम पंचायत के चुनाव में पहली बार बीसीए वर्ग को आठ प्रतिशत आरक्षण जैसे तमाम कदम सरकार ने उठाए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसान हित में जहां देशभर में सबसे ज्यादा फसलों पर एमएसपी किसानों को दिया जा रहा है तो वहीं मंडी व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नई मंडियों भी बनाई जा रही है। यही नहीं फसल खरीद के बाद राज्य सरकार सीधा किसानों के खाते में भुगतान कर कर रही है।

किसान आंदोलन के संदर्भ में डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि किसी भी मुद्दे का समाधान सडक़ पर बैठकर नहीं बल्कि वार्ता करके ही होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वार्ता के लिए तैयार है इसलिए किसान नेता भी बातचीत के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि अगर किसान नेता केंद्र सरकार से चर्चा करना चाहते है तो हम केंद्र से बातचीत करके मध्यस्थता करवाने के लिए तैयार है। उन्होंने ये भी कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में विपक्षी नेता किसानों को गुमराह करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रहे है इसलिए ऐसे लोगों से सतर्क व सावधान रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा रूप किशोर शर्मा, भानु शर्मा, मनीष चौधरी, राधे, रमनदीप कौर, सीमा, बरखा ,जसवीर कौर , आदि ने दर्जनभर ने जननायक जनता पार्टी का दामन थामा । वही डॉक्टर अजय सिंह चौटाला जी ने बॉक्सिंग में स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीत कर आए चिनमय गोयल उसके कोच आमिर खान को सॉल पहना कर सम्मानित किया ।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, अंतराम तवर, संजीव मंडोला ,राजेंद्र लितानी, जिला अध्यक्ष तेजपाल डागर, शहरी जिलाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजाराम, कृष्ण जाखड़, धर्मवीर तेवतिया, भारत यादव, महेश पटेल, अनिल भाटी,प्रवीण त्यागी, विकास दलाल, नरेंद्र फौजी, गजेंद्र बढ़ाना, कृष्ण कपासिया ,प्रदीप दायमा,प्रेम धनकर, वेगराज नागर ,विजयपाल तेवतिया ,ललित बंसल ,नरेंद्र अत्री,प्रदीप चौधरी ,उमेश भाटी ,जग्गी मेंबर, हाजी करामत अली ,अमरिक कश्यप,जितेंद्र चौधरी, दीपक चौधरी ,कुलदीप तेवतिया, अमर नरवत, अमर सिंह दलाल ,इसके अलावा श्री हरमीत कौर, हर्ष भाटिया, संदीप कपासिया , नलिन हुड्डा, सतीश फौगाट, अख्तर हुसैन, हनुमान खींची ,राहुल गोस्वामी, नेपाल फौजी, आशीष डागर ,रविंद्र पाराशर, रोहित बैरागी ,देवेंद्र मान ,कमल फौजदार, माणिक मोहन शर्मा,पवन जाखड़, सूरत चौहान, अमीचंद पीटीआई, अवनीश कौशिक, डॉ दिनेश डागर, मनोज गोयल, जिला प्रवक्ता अनिल खुंटेला, मनफूल डागर, अजय भड़ाना ,कार्यक्रम का मंच संचालन सुनील शास्त्री ने किया,

An army of active workers is being raised in every assembly constituency for the strength of JJP - Dr. Ajay Chautala Delhi News Dr. Ajay Chautala faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News jjp news
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.