Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली विचारधारा की अग्रणी ध्वजवाहक हैं कुमारी सैलजा : शैली चौधरी

कांग्रेस पार्टी की गौरवशाली विचारधारा की अग्रणी ध्वजवाहक हैं कुमारी सैलजा : शैली चौधरी

faridabadnews24By faridabadnews24September 24, 2021No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद द्वारा सेक्टर 16 स्थित किसान भवन में हरियाणा राज्य रक्त संचरण परिषद के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। गौरतलब है की किसान विरोधी काले कानूनों को वापिस लेने की मांग पर बैठे किसानों और सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता की परेशानियों के मद्देनजर कुमारी सैलजा के सभी कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन न मनाने की अपील करते हुए कहा था इस बार कार्यकर्तागण उनके जन्मदिवस पर किसी भी तरह के विज्ञापन, समारोह इत्यादि पर पैसा व्यर्थ ना करें, बल्कि जरूरतमंदों, किसान व मजदूर भाइयों और सरकार की नीतियों से त्रस्त आम नागरिकों की मदद करें।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहीं नारायणगढ़ की कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की एक व्यक्ति जब रक्तदान करता है तो उससे तीन जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्तदान महादान है। इसे महादान कहने के भी दो कारण है। एक तो इससे किसी का जीवन बचता है और दूसरा रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। यह किसी फैक्ट्री या लैब में तैयार नहीं किया जा सकता। यह केवल एक व्यक्ति से ही दूसरे व्यक्ति को दिया जा सकता है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक नीरज शर्मा, पूर्व मंत्री ए.सी चौधरी, पूर्व विधायक ललित नागर व पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने की।

इस दौरान उपस्थित कांग्रसजनों को संबोधित करते हूए शैली चौधरी ने कहा की हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने अपने अथक मेहनत और कुशल नेतृत्व से हरियाणा कांग्रेस को एक अदम्य मजबूती प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने किसान आंदोलन को देखते हुए अन्नदाताओं के लिए अपने जन्मदिन को न मनाने का जो निर्णय लिया है वो उनकी जनहितैषी सोच को दर्शाता है। आज हमारे हरियाणा को कुमारी सैलजा के नेतृत्व की बेहद जरूरत है क्योंकि सत्ता में बैठी हुई भाजपा-जजपा सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों से हरियाणा के भविष्य को गर्त में डालने का काम किया है। सरकार के इन्हीं कुनीतियों और कुत्सित मानसिकता के खिलाफ कुमारी सैलजा एक निर्णायक लड़ाई लड़ रही हैं। आज उनके जन्मदिन पर सभी कांग्रेसजन मानवसेवा और समाज कल्याण को माध्यम बनाते हुए एक समृद्ध हरियाणा के नवनिर्माण का संकल्प लेते हैं। इस कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विकास फागना व युवा कांग्रेस के डॉ. गौतम पराग ने अपनी पूरी टीम के साथ सहयोग दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगरा, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज मनोज अग्रवाल, किसान कांग्रेस महासचिव राकेश भड़ाना, हरियाणा कांग्रेस कॉर्डिनेटर गौरव ढींगरा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनू चौधरी व सुनीता फागना, गुलशन बग्गा, मो.बिलाल, विधान प्रताप, ज्ञानचंद आहूजा, विजय कौशिक, अशोक रावल, युवा कांग्रेस महासचिव मोहन ढिल्लों, प्रोफेशनल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. सौरभ शर्मा, संजय सोलंकी, अभिलाष नागर, बार प्रधान संजीव चौधरी, अधिवक्ता वंदना सिंह, चेयरमैन ओबीसी ललित भड़ाना, योगेश गौड़, भरत अरोड़ा, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, वेद प्रकाश यादव, राजेश आर्य, नीरज गुप्ता, विनोद कौशिक, जयंत कौशिक, कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष संजय त्यागी, अजित तोमर, शुभम कसाना, अनीश पाल, समीर धमीजा, इशांत कथूरिया,सोनू सलूजा, नरेश वैष्णव, विनय कुमार, वंदना गोयल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

Delhi News faridabadnews faridabadnews24 Haryana News India News Kumari Selja is the leading flag bearer of the glorious ideology of the Congress Party: Shaily Choudhary
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.