
राजस्थान के पुलिस अफसर हीरालाल सैनी औप महिला कांस्टेबल के अश्लील वीडियो के मामले में अब राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस मामले में दोनों को टर्मिनेट कर दिया है। राज्यपाल ने इस पर मुहर लगा दी है। इस बीच हीरालाल सैनी को शुक्रवार को पॉक्सो कोर्ट में उसे पेश किया गया था, 6 साल के बच्चे के साथ पूल में बेशर्मी की हद पार करने वाले हीरालाल सैनी की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है। स्विमिंग पूल में बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने वाले निलंबित RPS हीरालाल सैनी को अभी जेल में ही रहना होगा। इस बीच राज्य सरकार ने हीरालाल व स्विमिंग पूल में साथ दिख रही महिला कांस्टेबल को नौकरी से बाहर कर दिया है। कार्मिक विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है।
इधर पॉक्सो कोर्ट ने हीरालाल सैनी की जमानत खारिज करते हुए कहा कि अभी जांच पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में आरोपी को जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता है। बर्खास्त आरपीएस हीरालाल सैनी का महिला कॉन्स्टेबल के साथ पूल में अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सामने आए थे। इसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया था, लेकिन अब दोनों को टर्मिनेट किया गया है। काबिले गौर है कि पुष्कर के एक रिसॉर्ट में 12 जुलाई को RPS हीरालाल सैनी व महिला कॉन्स्टेबल के दो वीडियो 6 साल के बच्चे के साथ पूल में नहाते हुए सामने आए थे। दोनों बच्चे के साथ भी अश्लील हरकते करते हुए नजर आ रहे थे। बताया गया था कि ये वीडियो एक महीने पुराने थे। महिला के पति ने दोनों के खिलाफ शिकायत दी थी वीडियो सामने आने पर डीजीपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया था, वहीं पूरे प्रकरण में 6 अन्य पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिरी थी।
Source News : chopaltv

