Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 20-21 को बदल सकता है मौसम का मिजाज

20-21 को बदल सकता है मौसम का मिजाज

faridabadnews24By faridabadnews24March 17, 2020No Comments2 Mins Read

हिसार। Weather Forecast: मार्च का तीसरा सप्ताह चल रहा है, लेकिन सर्दी बरकरार है। गत सुबह कई जिलों में धुंध देखने को मिली तो दिन में हल्की धूप निकली। इसके बाद सायं तक बादल छाए रहे। इससे आम लोग ही नहीं, मौसम विज्ञानी भी हैरान हैं। उनके मुताबिक, यह अजब-गजब स्थिति पश्चिमी विक्षोभ की अनवरत सक्रियता के चलते बनी है।

बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग के कारण ईरान से शुरू होकर अफगानिस्तान के रास्ते भारत पहुंची हवाओं और वायुमंडलीय दबाव के मेल से बार-बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौजूदा सीजन में अमूमन हर साल अधिकतम तीन बार ऐसा होता था लेकिन इस वर्ष अभी तक सात बार यह स्थिति बन चुकी है, जिसका प्रभाव समूची इंडस-गंगेटिक वैली में नजर आ रहा है।

मौसम विशेषज्ञों का स्पष्ट आकलन है कि अभी कम से कम एक से दो बार और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। खासकर, 20-21 मार्च के आसपास एक बार फिर मौसम अपने तेवर दिखा सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होती रहेगी और अप्रैल की शुरुआत तक गर्मी अपना पूरा प्रभाव जमा लेगी।

करनाल स्थित केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान के विशेषज्ञ डॉ. आरएस बुंदेला बताते हैं कि तापमान में बार-बार उतार-चढ़ाव के लिए तो निस्संदेह थोड़े-थोड़े अंतराल पर लगातार सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ ही जिम्मेदार है लेकिन इसकी मूल वजह लगातार बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय असंतुलन है।

हिसार स्थित चौधरी चरण ङ्क्षसह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ की मानें तो आगामी तीन दिन तक मौसम खुश्क रहेगा, हालांकि आसमान में बादल छाए रहेंगे। रविवार से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं, जिसके कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात्रि के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

जिलावार फसलों में नुकसान का आकलन फीसद में

जींद : 40

पानीपत : 32

करनाल : 25

कुरुक्षेत्र : 70

यमुनानगर : 30

कैथल : 40

सिरसा : 5

फतेहाबाद : 30

झज्जर : 20

दादरी : 25

रोहतक : 10

भिवानी : 30

हिसार : 25

जिलों में तापमान की स्थिति

जिला न्यूनतम

कुरुक्षेत्र  22

करनाल  8.4

यमुनानगर  11

पानीपत  12

जींद  13

अंबाला 9 9

कैथल  12.0

सिरसा   11

फतेहाबाद 13

झज्जर 13

दादरी  12

रोहतक   11

भिवानी  11

हिसार  10.5

faridabadnews24 Weather patterns can change on 20-21
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026

17 विद्रोही मारे गए, बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई

June 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.