Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » Dhanteras 2021 Shopping: पूरे साल बरसेगी धन-सुख-समृद्धि, धनतेरस पर आज किस राशि के अनुसार क्या खरीदें

Dhanteras 2021 Shopping: पूरे साल बरसेगी धन-सुख-समृद्धि, धनतेरस पर आज किस राशि के अनुसार क्या खरीदें

faridabadnews24By faridabadnews24November 2, 2021No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

Dhanteras 2021 Shopping: धनतेरस पर शॉपिंग करना बहुत शुभ होता है लेकिन ये शॉपिंग शुभ मुहूर्त में और अपनी राशि के मुताबिक की जाए तो इससे कई गुना ज्‍यादा लाभ मिलता है. आज धनतेरस (Dhanteras 2021) पर बेहद शुभ त्रिपुष्‍कर योग और अमृत लाभ योग बन रहा है. इसके अलावा 3 ग्रह सूर्य, बुध और मंगल भी तुला राशि में युति बना रहे हैं. ऐसे में आज अपनी राशि के मुताबिक शॉपिंग करना बहुत शुभ साबित होगा. आइए चंडीगढ़ के ज्‍योतिषाचार्य मदन गुप्‍ता सपाटू से जानते हैं किस राशि के जातक को धनतेरस पर क्‍या खरीदना चाहिए.

लगेगा बहुत ही खूबसूरत, इस दिवाली घर के मेन गेट को ऐसे करें Decorate

राशि के मुताबिक करें धनतेरस की खरीदारी 

मेष: मेष राशि के जातक सोने का सिक्का ,विद्युत या इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरण मोबाइल, टी.वी आदि खरीदें. इस राशि के लोगों के लिए धनतेरस पर लाल फल का दान करना भी बहुत शुभ साबित होगा.

वृषभ: वृषभ राशि के जातक आज धनतेरस पर सोने का सिक्‍का, साबुत हल्दी, लैपटाप या कंप्यूटर ले सकते हैं.

मिथुनः मिथुन राशि के लोगों को फूड प्रोसेसर, मिक्सी, केसर, कलई किए हुए बर्तन खरीदना चाहिए.

कर्कः कर्क राशि के जातकों के लिए चांदी के बर्तन, मोती का हार या अंगूठी, मकान-वाहन खरीदना बेहद शुभ है. इसके अलावा फ्रिज, वाटर प्‍यूरिफायर या वाटर कूलर खरीद सकते हैं.

सिंहः सिंह राशि के जातक सोने के आभूषण या सोने का सिक्‍का खरीदेंगे तो पूरे साल सुख-समृद्धि मिलेगी. इन लोगों को आज शहद या खजूर किसी को भेंट या दान में देना चाहिए.

कन्याः कन्‍या राशि के जातक नया मोबाइल, ब्रॉड बैंड कनेक्शन, टीवी तथा संचार संबंधी उपकरण ,स्टील के बर्तन, होम अप्लायंस खरीद सकते हैं. ख्‍याल रखें कि आज क्रेडिट कार्ड के जरिए या कर्ज लेकर खरीदारी न करें.

तुलाः तुला राशि के जातक चांदी के बर्तन, क्राकरी लें, परफ्यूम ले सकते हैं. इनके लिए रियल एस्टेट में निवेश करना भी बहुत शुभ साबित होगा.

वृश्चिकः इलेक्‍ट्रॉनिक आयटम, तांबे के बर्तन, सजावटी सामान खरीद सकते हैं. जो सामान खरीद रहे हैं, वो यदि लाल रंग का हो तो अच्‍छा रहेगा.

धनुः धनु राशि के जातक आज लक्ष्मी जी की फोटो वाला सोने का सिक्का या मां लक्ष्‍मी की मूर्ति खरीदकर उसकी पूजा करें. फिर पूरे साल इसकी पूजा करें, बहुत लाभ होगा.

मकरः मकर राशि के जातक प्रॉपर्टी ले सकते हैं. इसके अलावा गाड़ी, बर्तन, बिजली का सामान खरीद सकते हैं. कोशिश करें कि ये काले रंग के हों.

कुंभः कुंभ राशि के जातक लोहे की कढ़ाई, कुकर, फ्रिज, टी.वी, गाड़ी ले सकते हैं. ये चीजें काले, नीले या ग्रे कलर की हों तो बहुत अच्‍छा है.

मीनः मीन राशि के जातकों ने यदि घर या फ्लैट लिया है तो आज उसका पजेशन लेना बेहद शुभ साबित होगा. इसके अलावा प्रॉपर्टी में किसी भी तरह का निवेश करना लाभदायी है. तांबे के बर्तन भी खरीद सकते हैं.

(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं. faridabadnews24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Source News: zeenews

Delhi News Dhanteras 2021 Shopping Dhanteras 2021 Shopping: Wealth-happiness-prosperity will rain throughout the year Haryana News India News what to buy according to which zodiac sign on Dhanteras today
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.