Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सब इंस्पेक्टर चयनित होने पर युवा प्रतिभाओं का हुआ स्वागत फरीदाबाद में

सब इंस्पेक्टर चयनित होने पर युवा प्रतिभाओं का हुआ स्वागत फरीदाबाद में

faridabadnews24By faridabadnews24November 8, 2021Updated:November 8, 2021No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : हरियाणा चयन आयोग द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में चयनित होने पर गांव भोपानी निवासी मोहित भाटी एवं महमदपुर गांव निवासी अमित का भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने अभिवादन किया। उन्होंने जिला के युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार में बिना खर्ची बिना पर्ची के अपनी मेहनत पर सरकारी नौकरी के लिए युवाओं का चयन हो रहा है। पिछली सरकारों में पैसे लेकर एवं सिफारिशों के आधार पर भर्ती की जाती थी। मगर मनोहर जी की सरकार में प्रदेश भर के युवा अपनी मेहनत एवं कुशलता के बल पर सरकारी नौकरियों में चयनित हो रहे हैं। इससे उन युवाओं का हौसला बढ़ेगा, जो गरीब घरों से होते हुए भी मेहनत के बल पर सरकारी नौकरियां पा रहे हैं। श्री पंकज सिंगला ने जिले के पढ़े-लिखे शिक्षित युवाओं से आह्वान किया कि बिना किसी के बहकावे में आकर सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करें और सरकार का हिस्सा बने। 

आज भाजपा के शासनकाल में पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से युवाओं को सरकारी नौकरियों में चयनित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जगह जगह पर जॉब फेयर लगाकर युवाओं को प्राइवेट एवं निजी क्षेत्र में भी नौकरियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिशा निर्देश एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी शासन देश एवं प्रदेश की जनता को दिया जा रहा है। आज पूरे हरियाणा में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे हैं एवं युवाओं को नौकरियां प्रदान की जा रही है। इतना ही नहीं खेलों में भी युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वह अपने बेहतरीन प्रदर्शन कर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। पंकज सिंगला के साथ इस अवसर पर भाजपा के युवा जिला उपाध्यक्ष मोहित नागर, जिला सचिव मनीष यादव, कार्तिक वशिष्ठ, मंडल महामंत्री अरविंद चंदेला एवं मंडल अध्यक्ष अंकित पिलवान मौजूद रहे।
 
https://www.faridabadnews24.com/29649/
faridabadnews faridabadnews24 Haryana News Young talents were welcomed in Faridabad after the sub-inspector was selected.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.