Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली-लखनऊ नहीं बल्कि काट रहे के राजस्थान चक्कर कांग्रेस से टिकट के दावेदार, ये है वजह

दिल्ली-लखनऊ नहीं बल्कि काट रहे के राजस्थान चक्कर कांग्रेस से टिकट के दावेदार, ये है वजह

faridabadnews24By faridabadnews24January 11, 2022No Comments3 Mins Read
Image Source : Google
ग्रेटर नोएडा : विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिल्ली, लखनऊ के चक्कर काट रहे थे। पहली बार ऐसा हो रहा है कि कांग्रेस से टिकट के दावेदार पूर्व जिलाध्यक्ष टिकट पाने के लिए राजस्थान के चक्कर काट रहे हैं। दावेदार को उम्मीद है कि सचिन पायलट उनकी गुहार सुनेंगे।
दरअसल, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का कांग्रेस में बड़ा कद है। गौतमबुद्ध नगर उनका गृह जनपद है। वह वेदपुरा गांव के रहने वाले है। उनके पिता राजेश पायलट का भी यहां पर टिकट बंटवारे में हस्तक्षेप रहता था। जेवर क्षेत्र से दावेदारी पेश करने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कुछ दिन पहले स्वेच्छा से पद छोड़ा था। दादरी से दीपक भाटी चोटीवाला, डाक्टर महेंद्र नागर, अजय चौधरी टिकट की दौड़ में शामिल है।
पूर्व यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र अवाना नोएडा से टिकट मांग रहे है। वहीं भाजपा से पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी व प्रणीत भाटी भी दावेदारी कर रहे हैं। सपा से पूर्व जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर के अलावा अतुल शर्मा ने दावेदारी पेश की है। वहीं कृपाराम शर्मा बसपा से खुद को प्रत्याशी के रूप में पेश कर रहे हैं।

 

पूर्व के अलावा वर्तमान भी कतार में
कुछ पार्टी ऐसी भी है जिसके वर्तमान जिलाध्यक्ष विधायक बनने का सपना देख रहे है। नोएडा से कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर व भाजपा से महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता नोएडा से टिकट की दावेदारी कर रहे है।

 

चुनाव में पहनाई टोपी, देना होगा हिसाब
वहीं, विधानसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग ने खर्च की सीमा बढ़ा दी है। प्रत्याशी अब 40 लाख रुपये खर्च कर सकेंगे। चुनाव में प्रचार के दौरान पार्टी या राजनीतिक दलों के द्वारा जिन सामग्रियों का प्रयोग किया जाएगा उसका मूल्य जिला प्रशासन ने निर्धारित कर दिया है।
चुनाव में बाहुबल के साथ ही धनबल का भी प्रयोग होता है। लेकिन पूर्व के मुकाबले अब इसमें काफी बदलाव आ गया है। प्रत्याशियों के द्वारा किस-किस मद में कहां-कहां पर खर्च किया जा रहा है सभी पर निर्वाचन विभाग की टीम नजर रखती है। प्रत्याशियों के द्वारा चुनाव प्रचार में गाड़ी, खाना, टेंट, कुर्सी, पोस्टर, बैनर, पार्टी का झंडा, चाय सहित अन्य मद में पैसा खर्च किया जाता है। जिला निर्वाचन विभाग ने सभी चीजों के रेट निर्धारित कर दिए हैं।

 

प्रचार या कार्यक्रम के दौरान यदि प्रत्याशी लोगों को चाय या काफी पिलाते हैं तो प्रति चाय दस व प्रति काफी 15 रुपये का व्यय प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। समोसा दस, पूड़ी सब्जी का पैकेट तीस रुपये, पैटीज 15, सामान्य मिठाई 350 व काजू बर्फी 750, एक टोपी दो रुपये, बैज तीन, गले की एक पट्टी का दाम सवा तीन रुपये रखा गया है। ढोल नगाड़ा के लिए 400 रुपये, प्रचार में मोटर साइकिल 300, थ्री व्हीलर 1350 व गाड़ियों के हिसाब से खर्च 1500 से 3500 तक जोड़ा जाएगा। रागिनी कार्यक्रम के लिए 15 से 40 हजार तक जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में प्रति कुर्सी का खर्च सात, लकड़ी की मेज 12, मेज कवर छह, साधारण सोफा 50 व फैंसी सोफा का खर्च 75 रुपये जोड़ा जाएगा।

 

Source News: jagran

but the contenders for the ticket from the Congress for the Rajasthan affair Congress news faridabadnews faridabadnews24 National News news news state Noida Assembly seat Noida Chunav News noida Congress noida-politics Not Delhi-Lucknow Sachin Pilot Sachin Pilot getting recommendation This is the reason Ticket contenders from Congress UP Assembly Election 2022 up politics Uttar Pradesh news
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.