Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खाने से पहले जान लें, कुंडली के ग्रहों पर असर डालती है मकर संक्रांति की ‘खिचड़ी’

खाने से पहले जान लें, कुंडली के ग्रहों पर असर डालती है मकर संक्रांति की ‘खिचड़ी’

faridabadnews24By faridabadnews24January 13, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

मकर संक्रांति का त्‍योहार तिल-गुड़ और खिचड़ी खाए बिना पूरा नहीं माना जाता है. इस पर्व पर तिल-गुड़, खिचड़ी खाने के साथ-साथ दान करने का भी बहुत महत्‍व है. इस दिन लोग पवित्र नदियों के जल में या इन नदियों के जल मिले पानी से स्‍नान करते हैं. सूर्य को अर्ध्‍य देकर पूजा करते हैं और फिर तिल-गुड़, गजक, खिचड़ी का दान करते हैं. मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने और उत्‍तरायण होने पर मनाया जाता है. इस साल यह पर्व 14 और 15 जनवरी दोनों को मनाया जाएगा. हालांकि ज्‍योतिषाचार्यों के कारण पुण्‍य काल 15 जनवरी की सुबह रहने के कारण इस‍ दिन स्‍नान-दान करना बेहतर है.

बेहद खास है मकर संक्रांति की ‘खिचड़ी’

मकर संक्रान्ति के दिन खिचड़ी जरूर खाई जाती है. यह खिचड़ी बेहद खास होती है. इसका न केवल धार्मिक महत्‍व है, बल्कि यह ज्‍योतिष के लिहाज से भी बेहद खास है. इस दिन घरों में काली उड़द दाल डालकर खिचड़ी बनाई जाती है. यह खिचड़ी खाने से सूर्य देव और शनि देव दोनों की कृपा मिलती है. इसके अलावा चावल को चंद्रमा का कारक, नमक को शुक्र का, हल्दी को गुरु का, हरी सब्जियों को बुध का कारक माना गया है. वहीं खिचड़ी का ताप मंगल से संबंधित है. ऐसे में इस खिचड़ी को खाने से कुंडली के सारे ग्रह अच्‍छा फल देने लगते हैं.

ऐसे शुरू हुई परंपरा 

मान्‍यता है मकर संक्रान्ति के दिन खिचड़ी बनाने और बांटने की परंपरा बाबा गोरखनाथ के समय से शुरू हुई थी. जब खिलजी ने आक्रमण किया तो नाथ योगियों को युद्ध के बीच भोजन बनाने का समय नहीं मिलता था और वे भूखे ही लड़ाई के लिए निकल जाते थे. तब बाबा गोरखनाथ ने दाल, चावल और सब्जियों को मिलाकर खिचड़ी पकाने की सलाह दी, इससे पेट भी भर जाता था और पूरा पोषण भी मिल जाता था. जब खिलजी से युद्ध के बाद मुक्ति मिली तो योगियों ने मकर संक्रांति के दिन उत्‍सव मनाया और याद के रूप में खिचड़ी पकाई. साथ ही सभी को बांटी. तब से ही गोरखपुर के बाबा गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेला भी लगता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. faridabadnews24  इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Source News: zeenews

'Khichdi' of Makar Sankranti affects the planets of the horoscope faridabadnews faridabadnews24 Khichdi Khichdi Affects Planets Of Horoscope Know before eating Makar Sankranti Makar Sankranti Ki Khichdi Makar Sankranti Par Khichdi Kyu Khayen Significance Of Eating Khichdi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

Petrol-Diesel Prices April 27: देखें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज का भाव, देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.