Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भीड़भाड़ वाले इलाके में मिला IED, गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश

भीड़भाड़ वाले इलाके में मिला IED, गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश

faridabadnews24By faridabadnews24January 15, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

नई दिल्लीः Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार को एक लावारिस बैग में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिला. गाजीपुर फूल बाजार में मिले आईईडी को कब्जे में ले लिया गया है.

लोगों में फैली दहशत
गणतंत्र दिवस से ठीक एक पखवाड़े पहले मिले आईईडी से लोगों में दहशत फैल गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि एक संदिग्ध बैग से आईईडी बरामद किया गया और एक नियंत्रित विस्फोट किया गया.

दमकल को सुबह मिली सूचना
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि शहर के गाजीपुर फूल बाजार में एक लावारिस बैग पड़े होने के बारे में सुबह करीब 10.20 बजे एक कॉल आई, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया.

 

पुलिस ने की इलाके की घेराबंदी
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के बम निरोधक दस्ते और दिल्ली पुलिस की आतंकवाद रोधी इकाई विशेष प्रकोष्ठ के दल भी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी.

बाद में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के बम निरोधक दस्ते ने बरामद आईईडी का नियंत्रित विस्फोट किया. क्षेत्र और उसके आसपास भारी पुलिस बल देखा जा सकता है.

पुलिस ने दर्ज किया केस
इस बीच स्पेशल सेल ने एक्सप्लोसिव एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. सूत्रों ने बताया कि आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस पहले से ही अलर्ट पर थी.

बता दें कि 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. इसकी सुरक्षा को लेकर दिल्ली में सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं. खुफिया इनपुटों के आधार पर राजधानी के सभी महत्वपूर्ण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. चाक चौबंद सुरक्षा के बीच पुलिस हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रख रही है.

Source News: zeenews

2022Delhi big conspiracy to shake Delhi before Republic Day faridabadnews faridabadnews24 IED found in crowded area IEDsecurity republic day threat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.