Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » BREAKING NEWS: Omicron जल्द चला तो जाएगा लेकिन 1 साल तक इस तरह आपका पीछा करेगा!

BREAKING NEWS: Omicron जल्द चला तो जाएगा लेकिन 1 साल तक इस तरह आपका पीछा करेगा!

faridabadnews24By faridabadnews24January 21, 2022No Comments2 Mins Read
Image Source : Google

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) पर दुनियाभर में स्टडी हो रही हैं. इस बीच ओमिक्रॉन के नए-नए लक्षणों और प्रभावों के बारे में जानने को मिल रहा है. एक स्टडी में दावा किया गया है कि ओमिक्रॉन का असर संक्रमित पर लंबे समय तक रहता है. ओमिक्रॉन की वजह से संक्रमित हुआ व्यक्ति रोजमर्रा के काम सही से नहीं कर पाता है. ओमिक्रॉन के इन लक्षण की पहचान रिसर्चर्स ने ब्रेन फॉग (Brain Fog) के रूप में की है.

यादाश्त पर असर डालता है ब्रेन फॉग

डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेन फॉग हमारी यादाश्त पर असर डालता है. ये स्टडी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने की है. स्टडी में पता चला है कि लॉन्ग कोविड के लक्षण नहीं होने के बावजूद लोगों में ब्रेन फॉग की समस्या देखने को मिल रही है. स्टडी में पाया गया कि ब्रेन फॉग से प्रभावित लोग इस दौरान अपने जीवन की पुरानी घटनाओं के बारे में याद नहीं कर पा रहे थे.

 

स्टडी में सामने आई ये बात

हैरान करने वाली बात ये है कि टेस्टिंग के दौरान कोरोना के इन मरीजों ने ऐसा कोई लक्षण महसूस नहीं किया लेकिन इनकी यादाश्त में गिरावट नजर आई. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टडी के अनुसार ये लक्षण कई महीनों तक बने रहते हैं.

ब्रेन फॉग के लक्षण क्या हैं?

हालांकि अभी तक वैज्ञानिक इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि ओमिक्रॉन कैसे यादाश्त पर असर डाल रहा है? रिसर्चर्स के मुताबिक, ब्रेन फॉग के प्रभाव के बाद संक्रमित करीब 6 से 9 महीने बाद सामान्य स्थिति में लौट पाता है. लंबे वक्त तक कोरोना संक्रमित रहने वाले मरीजों को मांसपेशियों में दर्द, दिल की धड़कन में अनियमितता, खांसी और अनिद्रा जैसी समस्या होती है. वहीं ब्रेन फॉग में लोगों को खराब नींद, काम करने में मन नहीं लगना और कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाने की समस्या होती है.

गौरतलब है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टडी में 26 साल के 136 लोगों पर अध्य्यन किया गया. इनमें से 53 लोगों ने बताया कि उन्हें कोरोना हुआ था और हल्के लक्षण थे. इन लोगों के यादाश्त और ध्यान से जुड़े कई टेस्ट लिए गए. जिसमें इन सभी की एपिसोडिक मेमोरी (Episodic Memory) खराब मिली. वो अपनी जिंदगी की पुरानी घटनाएं ढंग से याद नहीं कर पा रहे थे.

Source News: zeenews

Brain Fog BREAKING NEWS: Omicron will leave soon but will follow you like this for 1 year! Coronavirus Coronavirus New Variant Covid 19 New Variant covid-19 Episodic Memory faridabadnews faridabadnews24 Omicron
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.