Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकार ने किया ये ऐलान, हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्करों और हैल्परों को बड़ी राहत

सरकार ने किया ये ऐलान, हरियाणा में आंगनबाड़ी वर्करों और हैल्परों को बड़ी राहत

faridabadnews24By faridabadnews24January 24, 2022No Comments3 Mins Read
Image Source : Google

हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही आंगनवाड़ियों में कार्यरत वर्कर्स एवं हेल्पर्स की छंटनी नहीं होगी। सरकार की आईसीडीएस के निजीकण के किसी भी तरह की योजना नहीं है। आंगनवाड़ी केंद्रों में प्ले-स्कूल चलाने के पीछे भी सरकार का मकसद अनौपचारिक शिक्षा को मजबूती देना है। प्ले-स्कूलों की वजह से वर्कर्स एवं हेल्पर्स पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा।

मांगों को लेकर आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स 8 दिसंबर से हड़ताल पर हैं। इस बीच, यूनियन प्रतिनिधियों की सीएम मनोहर लाल खट्टर, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकें भी हो चुकी हैं। उनकी कई मांगों को सरकार स्वीकार भी कर चुकी है लेकिन आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स हड़ताल से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग पर सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि केंद्र की योजना के तहत इन्हें लगाया गया है और सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाना संभव नहीं है।

आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की ओर से मानदेय में बढ़ोतरी करने की मांग की जा रही है। सरकार पिछले दो वर्षों की बढ़ोतरी करने का ऐलान भी कर चुकी है। हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्कर्स को 11 हजार 811 तथा मिनी आंगनवाड़ी वर्कर को 10 हजार 632 तथा हेल्पर्स को 6 हजार 45 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार का शेयर भी शामिल है। आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन में भी दो पक्ष हैं।

हरियाणा के मुकाबले तमिलनाडु में वर्कर्स को 10 हजार 800, छत्तीसगढ़ में 4700, मध्य प्रदेश में 8200, पश्चिम बंगाल में 4950 तथा पंजाब में 6300 रुपये मानदेय मिल रहा है। इसी तरह मिनी आंगनवाड़ी वर्कर को हरियाणा में 10632 के मुकाबले तमिलनाडु में 8000, तेलंगाना में 6400, छत्तीसगढ़ में 3100, मध्य प्रदेश में 4350 तथा पंजाब में 3900 रुपये मानदेय मिल रहा है।

हरियाणा में हेल्पर्स को 6045 मानदेय मिल रहा है और इसके मुकाबले छत्तीसगढ़ में 2350, मध्य प्रदेश में 4100, पश्चिम बंगाल में 3900 तथा पंजाब में 3150 रुपये मानदेय मिल रहा है। इस बीच, सीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी वर्कर एवं हेल्पर्स को कोरोना ड्यूटी के लिए एक हजार रुपये की एकमुश्त राशि प्रोत्साहन के रूप में देने का ऐलान किया है।

सरकार यह भी स्पष्ट कर चुकी है कि कार्यकर्ता एवं सहायिका मानदेय प्राप्त कार्यकर्ता हैं और इनका मानदेय केंद्र द्वारा निर्धारित किया जाता है। एक पक्ष तो सरकार द्वारा की गई घोषणाओं से पूरी तरह से राजी है। सीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म करने का ऐलान भी कर दिया था लेकिन दूसरा पक्ष अभी भी अड़ा हुआ है।

सेवानिवृत्ति पर लाभ का ऐलान

आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स को पार्ट-टाइम माना जाता है। इनकी गिनती सरकारी कर्मचारी के तौर पर नहीं होने के चलते इन्हें रिटायरमेंट पेंशन लागू नहीं की जा सकती। इसके बाद भी राज्य सरकार ने आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स को सेवानिवृत्ति पर क्रमश: एक लाख और पचास हजार रुपये की राशि देने का ऐलान किया है। सरकार ने 10 वर्ष अनुभव वाली कार्यकर्ताओं को वरिष्ठता एवं लिखित परीक्षा के आधार पर प्रमोट करने का भी फैसला लिया है।

Source News: chopaltv

big relief to Anganwadi workers and helpers in Haryana faridabadnews faridabadnews24 Government made this announcement
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.