Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रोडवेज ने चलाई बस, मजदूर चले अपने गांव

रोडवेज ने चलाई बस, मजदूर चले अपने गांव

faridabadnews24By faridabadnews24March 29, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : जिले में कारखानों, निर्माण कार्यों या दिहाड़ी मजदूरी पर लगे दूसरे राज्यों के हजारों मजदूरों के जीवन पर लॉकडाउन का गहरा असर हुआ है। रोजाना कमाकर खाने वाले ये मजदूर यहां झुग्गी-झोपड़ी या कार्य स्थल पर ही रहते आए हैं। लॉकडाउन के चलते अब इनके सामने खाने के भी लाले पड़ गए हैं। ऐसे में इन्होंने टोलियों में पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने गृह राज्यों को लौटना शुरू कर दिया है।

जिले में ज्यादातर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार व झारखंड के मजदूर हैं। लॉकडाउन के कारण सार्वजनिक यातायात बंद है, निजी वाहनों पर भी पाबंदी है। ऐसे में सभी पैदल ही चल पड़े हैं। एनआइटी-5 से होकर गुजर रही करीब 20 मजदूरों टोली में शामिल संजय ने बताया कि हम सभी झांसी के निवासी हैं। सेक्टर-48 के पास एक होटल निर्माण कार्य बंद होने के बाद ठेकेदार ने दिहाड़ी से हाथ खींच लिए। जो जमापूंजी थी, वह खाने में खर्च हो गई। 21 दिन तक काम बंद रहेगा तो खाएंगे क्या, ऐसे में गांव लौटने का निर्णय लिया। बड़खल में अलमारी बनाने वाले बुलंदशहर के निवासी शहनवाज और राशिद की भी यही मजबूरी बताई। रोडवेज ने चलाई बस

राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए पैदल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और मथुरा की तरफ जाने वाले मजदूरों की सरकार ने सुध ली है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज की बसों में बैठा कर अलीगढ़ और मथुरा की सीमा होडल बार्डर तक पहुंचाया। बल्लभगढ़ बस अड्डा के इंचार्ज नेपाल सिंह अधाना ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की दो बस पुलिस लाइन भी भेजी गई। ये पुलिस लाइन से लोगों को बैठा कर लेकर गई हैं। ये बस सरकार के आदेशानुसार ही चलाई गई हैं।

faridabadnews24 laborers went to their villages Roadways drove bus
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

जानिए क्या है बड़ी वजह, फरीदाबाद में 55 लोगों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.