Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दूर हो जाएंगी 5 बीमारियां, रात को सोने से पहले दूध में मिला लें ये ड्राई फ्रूट

दूर हो जाएंगी 5 बीमारियां, रात को सोने से पहले दूध में मिला लें ये ड्राई फ्रूट

faridabadnews24By faridabadnews24April 8, 2022No Comments3 Mins Read
image Source : google

दूध (Milk) को एक कंपलीट फूड माना जाता है, क्योंकि इसे पीने से कई तरह के न्यूट्रिएंट्स एक साथ मिल जाते हैं. अगर इसे अंजीर के साथ मिक्स कर दिया जाए तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. अंजीर को सेहत के लिए बेहद ही गुणकारी ड्राई फ्रूट माना जाता है ये एक ऐसा फल है जिसे कच्चा और पकाकर दोनों तरह से खाया जा सकता है. अंजीर को अंग्रेजी में फिग (Fig) कहा जाता है. इस फल का रंग हल्का पीला होता है, जबकि पकने के बाद गहरा सुनहरा या बैंगनी हो सकता है.

अंजीर से मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स

अंजीर में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स की बात करें तो इसमें कैल्शियम, विटामिन्स, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कैलोरी भी पर्याप्त रहती है, ये सभी एक हेल्दी शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

अंजीर खाने के फायदे

1. अस्थमा मरीजों के लिए फायदेमंद

अंजीर का सेवन अस्थमा मरीजों के लिए फायदेमंद है. इसके सेवन से शरीर के अंदर म्यूकस झिल्लियों को नमी मिलती है और कफ साफ होता है. अस्थमा के मरीज इसे दूध के साथ खा सकते हैं.

2. मोटापा कम करने में मददगार

लो कैलोरी फूड होने के चलते अंजीर वजन कम करने में भी मदद करता है. इसमें फैट की मात्रा भी काफी कम पाई जाती है. अंजीर को नियमित डाइट में शामिल कर वजन को कम कर सकते हैं.

3. इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग अंजीर को डाइट में शामिल करें. ये फल विटामिन, पोटैशियम, मिनरल, कैल्शियम के गुणों से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.

4. पेट के लिए लाभकारी

जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए अंजीर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है. अंजीर के सेवन से पेट दर्द, गैस और कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है.

5. यौन समस्याओं में लाभकारी

अंजीर विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है. यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाती है, जो भी पुरुष यौन संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं, वो दूध के साथ अंजीर का सेवन कर सकते हैं. इसमें मौजूद खनिज पदार्थ और विटामिन्स नए सेल्स को विकसित करते हैं. इससे पुरुषों के चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती. इसके साथ इससे पुरुषों की फर्टिलिटी बेहतर होती है.

अंजीर खाने का सही तरीका क्या है? 

-सबसे पहले तीन या चार सूखी अंजीर रात में पानी में भिगोकर रख दें.
-सुबह उठकर खाली पेट भीगी हुई अंजीर का आप सेवन करें.
-रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. faridabadnews24 इन नुस्खों की पुष्टि नहीं करता है.)

 

source news: zeenews

5 diseases will go away Anjeer Health Benefits Beneficial For Health Figs Benefits Of Eating Figs Benefits Of Figs faridabadnews faridabadnews24 How To Eat Figs Milk Milk And Fig Milk Fig Combination mix this dry fruit in milk before sleeping at night Protein Rich Figs
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.