Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कार्यकर्ताओं से लेगी राय, हरियाणा में भाजपा की पार्टी सिंबल पर जिला परिषद चुनाव लड़ने की तैयारी

कार्यकर्ताओं से लेगी राय, हरियाणा में भाजपा की पार्टी सिंबल पर जिला परिषद चुनाव लड़ने की तैयारी

faridabadnews24By faridabadnews24August 18, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ सकती है। हालांकि इस पर अभी अंतिम सर्वमान्य फैसला लिया जाना बाकी है, लेकिन पार्टी के अधिकतर प्रमुख नेताओं की यही राय है कि भाजपा को सिंबल पर पंचायत चुनाव लड़ना चाहिए। आम सहमति बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश धनखड़ ने सभी प्रमुख नेताओं से कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनकी राय लेने और उसके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने जानी पार्टी के प्रमुख नेताओं की राय

चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में करीब दो घंटे तक चली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य में पंचायत चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। प्रदेश सरकार ने राज्य चुनाव आयोग को 30 सितंबर से पहले-पहले पंचायत चुनाव कराने को कहा है। राज्य चुनाव आयोग ने इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। उम्मीद की जा रही है कि इसी सप्ताह अथवा अगले सप्ताह पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। बैठक में शामिल प्रमुख नेताओं ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम की लहर है। राज्य भर में निकली तिरंगा यात्राओं से देशप्रेम का जज्बा लोगों में जागा है। हाल ही में हुए शहरी निकाय चुनाव में भी भाजपा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ऐसे में पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े जाने चाहिए।

 

 

 

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल, कृषि मंत्री जेपी दलाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा समेत सभी प्रमुख नेताओं से कहा गया है कि वह अपनी एक रिपोर्ट तैयार कर दें, ताकि उसके आधार पर आगे कोई निर्णय लिया जा सके। हरिय़ाणा के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रमुख नेताओं की राय जानने के लिए यह बैठक बुलाई थी। अब दोबारा 24 अगस्त को गुरुग्राम में बैठक होगी। उस दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी एनसीआर में ही होंगे। उससे पहले पार्टी के प्रमुख नेता अपनी रिपोर्ट तैयार कर लेंगे, जिसके आधार पर 24 अगस्त की बैठक में कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। एक सवाल के जवाब में विपुल गोयल ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग भले ही चुनाव का शेड्यूल घोषित कर दे, उससे पार्टी के सिंबल पर लड़ने या न लड़ने के फैसले पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

विपुल गोयल ने स्पष्ट किया कि अगर सभी की राय हुई तो उसके आधार पर सिर्फ जिला परिषद के चुनाव ही सिंबल पर लड़े जा सकेंगे। जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल पर विपुल गोयल ने कहा कि ऐसे फैसले भाजपा की चुनाव समिति लेती है, जिसकी बैठक होनी अभी बाकी है। बुधवार को हुई बैठक में इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई।

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 preparing to contest Zilla Parishad elections on BJP's party symbol in Haryana Will take opinion from workers
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.