Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानिए गैंगस्टर ने धमकी में क्या कहा, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को मिली धमकी

जानिए गैंगस्टर ने धमकी में क्या कहा, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को मिली धमकी

faridabadnews24By faridabadnews24September 2, 2022No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Sidhu Moosewala murder case: सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को धमकी मिली है। सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल मेल आईडी पर ईमेल भेजकर एजे बिश्नोई नाम के गैंगस्टर ने सोपू ग्रुप नाम के गैंग की ओर से धमकी दी है। धमकी में उनसे गैंगस्टर्स के मुद्दे पर चुप रहने को कहा है। ई-मेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया को लेकर पंजाब में दी जा रही वीवीआईपी सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सवाल उठाने वाले सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने अपने साथी गैंगस्टरों के बारे में कुछ ना कहने और चुप रहने को कहा है। धमकी में कहा गया है कि सिद्धू मूसेवाला ने उनके साथियों को मरवाया। बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला को मार दिया गया।

 

 

पंजाब पुलिस की ओर से दायिर याचिका में हुए हैं कई बड़े खुलासे

गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस की ओर से दायर चार्जशीट में कई बड़े खुलासे हुए हैं। इस चार्जशीट के अनुसार कनाडा में रहने वाला कुख्यात अपराधी गोल्डी बरार मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य षड्यंत्रकर्ता था। चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि गोल्डी बरार ने इस घटना को अंजाम देने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और कुछ अन्य लोगों की मदद ली थी। सिद्धू मूसेवाला नाम से मशहूर गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

 

 

24 आरोपियों के खिलाफ दायर चार्जशीट

इसी साल 29 मई को सिद्धू मूसेवाला जब अपने दोस्त और रिश्तेदारों के साथ एक जीप में सवार होकर मानसा के जवाहर के गांव जा रहे थे तभी छह लोगों ने उनका रास्ता रोका और उन पर गोलियां बरसा दीं। पंजाब पुलिस ने इस मामले में मानसा की एक अदालत में 24 आरोपियों के खिलाफ 26 अगस्त को पहला आरोप पत्र दायर किया था। पुलिस ने 36 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी लेकिन आरोप पत्र 24 लोगों के खिलाफ दायर किया गया, जिनमें लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बरार के नाम हैं। आरोप पत्र के अनुसार मूसेवाला की हत्या के पीछे मुख्य साजिशकर्ता आरोपी गोल्डी बरार था। आरोप पत्र में कहा गया है कि उसने हमलावरों को 28 मई को मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिये जाने की खबर दी थी और 29 मई को उनकी हत्या करने को कहा था। पंजाब पुलिस ने मूसेवाला समेत 424 लोगों की सुरक्षा अस्थायी आधार पर हटा दी थी।

 

 

 

गोल्डी बरार ने किया था हथियार, पैसा, कार, ठिकानों का इंतजाम 

पंजाब पुलिस की ओर से दायर चार्जशीट के मुताबिक, बरार ने आरोपियों लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया, सचिन भिवानी, अनमोल बिश्नोई, सचिन थापन, मोनू डागर, पवन बिश्नोई और शूटरों के साथ तालमेल कर मूसेवाला को मारने की साजिश रची थी। उसने हथियार, पैसा, कार, फोन, सिमकार्ड और अन्य आरोपियों के ठहरने का बंदोबस्त किया था। आरोप पत्र के अनुसार बरार ने विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी। युवा अकाली नेता मिड्डूखेड़ा की पिछले साल हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में मूसेवाला के प्रबंधक बताये जाने वाले शगनप्रीत सिंह का नाम आया था।

 

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 Know what the gangster said in the threat Sidhu Musewala's father Balkaur Singh received the threat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

अब तक 12 लोग गिरफ्तार, टाइगर टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से एक और संदिग्ध पकड़ा

October 30, 2026

हरियाणा के सोनीपत का मामला: पिता का साया नहीं रहा, मां ने दूसरी शादी की, पेंशन को भटकता मासूम बच्चा

October 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.