
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की पंजाब अध्यक्ष सोनिया मनचन्दा जी व उपाध्यक्ष अदिति भारद्वाज जी ने आज दिनाँक 17-09-2022 को हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संगठन की संस्थापक अम्बिका शर्मा जी के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत केंसर पीड़ित बच्चों में खाद्य सामग्री वितरित की। इस आयोजन में राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व एजीसीएस की तरफ से बच्चों को बिस्किट, स्नेक्स व फल वितरित किये गए। खाद्य सामग्री पाकर बच्चे काफी खुश हुए। बच्चों ने भी डांस, कविताएं, गाने आदि की खूब सुंदर प्रस्तुति दी। इस आयोजन का उद्देश्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कठिन जीवन जी रहे केंसर पीड़ित बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाकर उन्हें खुश रखना था। इस आयोजन में खरड़ जिले की अध्यक्ष रवीना जी, जीरकपुर अध्यक्ष मिस नेहा जी, जे शाइन की अध्यक्ष मंजूबाला जी, ए जी सी एस की अध्यक्ष एडवोकेट मीनाक्षी जी, अर्चना राजपूत इंद्रजीत कौर जी भी विशेष रूप से शामिल हुई।
