Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस को रखना पड़ा 50-50 हजार रुपये का इनाम, कौन हैं जंगली-बिल्ला

पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस को रखना पड़ा 50-50 हजार रुपये का इनाम, कौन हैं जंगली-बिल्ला

faridabadnews24By faridabadnews24October 5, 2022No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : google

फरीदाबाद:  ‘आपरेशन प्रहार’ के तहत फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई एक के बाद एक जारी है। अब फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ की नत्थू कालोनी के रहने वाले दो भाई हिमांशु उर्फ जंगली (infamous crooks Junglee) और मनोज उर्फ बिल्ला (infamous crooks Billa) पुलिस के निशाने पर हैं। फरीदाबाद पुलिस के मुताबिक, इन दाेनों शातिर बदमाशों के ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। ये पुलिस की मोस्टवांटेड की सूची में भी शामिल हैं और इनके ऊपर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। फरीदाबाद पुलिस की तरफ से जांच के बाद नगर निगम इनकी स्वजन को नोटिस दे चुका है।

 

काफी समय से फरार हैं दोनों बदमाश भाई

फरीदाबाद नगर निगम का नोटिस मिलने के बाद दोनों मोस्ट वांटेड के पिता ने पुलिस आयुक्त और नगर निगम के संयुक्त आयुक्त से कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया है। बल्लभगढ़ की नत्थू कालोनी वासी दोनों भाइयों पर दो दिसंबर. 2021 को डीजीपी हरियाणा ने 50- 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। दोनों आरोपित पिछले काफी अरसे से फरार हैं।

 

पिता ने किया है घर ना तोड़ने का आग्रह

दोनों के खिलाफ सेक्टर सात थाना और बल्लभगढ़ थाना में हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। मुख्य रूप से जमीन कब्जाने और मारपीट करने के कई मामले हैं। 28 सितंबर को नगर निगम ने दोनों वांछित बदमाशों के घर को तोड़ने के लिए नोटिस भेजा था। नोटिस मिलने पर इनके पिता चंद्र प्रकाश ने डीसीपी मुख्यालय नीतीश अग्रवाल से मिलकर घर न तोड़ने का आग्रह किया है।

 

बदमाशों की संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर

उन्होंने डीसीपी से कहा कि उनकी उम्र 70 वर्ष है। उनके तीन बेटे हैं। तीनों बेटे ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। करीब 10 साल पहले वह अपने बेटों को अपनी संपत्ति से बेदखल कर चुके हैं। फरीदाबाद नगर निगम ने जिस मकान को ढहाने का नोटिस दिया है, यह मकान उनकी पत्नी कमलेश के नाम पर है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की संपत्ति पर यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस वक्त पुलिस करीब 10 और अपराधियों की संपत्ति का रिकार्ड खंगाल रही है।

 

NEWS SOURCE : jagran

faridabadnews faridabadnews24 Haryana Police had to keep a reward of 50-50 thousand rupees for catching who are the wild badges
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

XEN को दीं फोन पर गालियां, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, फरीदाबाद में BJP विधायक की दबंगई

November 6, 2026

फरीदाबाद में विजिलेंस अधिकारी बनकर CMO को धमकाया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

November 6, 2026

फरीदाबाद में इलाज के नाम पर मांगे हजारों रुपये, झाड़-फूंक के बहाने युवती को पिलाया नशीला पदार्थ!

November 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.