Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » क्यूपे के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित चौधरी और मनीष कौशिक ने फरीदाबाद के क्रिकेट क्लब “दी स्कॉर्पियन क्लब” को आगामी टूर्नामेंटस के लिए 1 साल की स्पॉन्सरशिप प्रदान की

क्यूपे के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित चौधरी और मनीष कौशिक ने फरीदाबाद के क्रिकेट क्लब “दी स्कॉर्पियन क्लब” को आगामी टूर्नामेंटस के लिए 1 साल की स्पॉन्सरशिप प्रदान की

faridabadnews24By faridabadnews24November 7, 2022No Comments8 Mins Read

सूक्ष्म, लघु उद्योग मंत्रालय के अनुसार, 27 मार्च, 2022 तक भारत में 7.9 मिलियन (70.90 लाख) से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) हैं। अकेले हरियाणा ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक 66,767 नए MSME दर्ज किए और technology उन प्रमुख चुनौतियों में से एक रही है जिनका इन सूक्ष्म उद्यमियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने में सामना करना पड़ता है। इन MSME ने 3.36 लाख नौकरियां पैदा करने में मदद की। लेकिन, अधिकांश व्यवसाय विशेषज्ञता और जागरूकता की कमी के कारण अपने क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी विकास का लाभ उठाने में विफल रहते हैं।


 

फरीदाबाद स्थित QPe, एक ऐसा प्लेटफार्म है जहा कोई भी बिज़नेस owner, दुकानदार अपने बिज़नेस को ऑनलाइन ले जा सकता है और अपनी खुद की इ-कॉमर्स वेबसाइट सिर्फ 20 सेकण्ड्स के अंदर लांच कर सकता है, वो भी बिना किसी टेक्निकल ज्ञान के! QPe – सभी बिज़नेस owners को फिर चाहे वो छोटे हो या बड़े, टेक्नोलॉजी से सशक्त करता है और ऑनलाइन अपना सामान बेचने में मदद करता है, वो भी बिना किसी को कमीशन दिए अपनी शर्तो पर! रेस्टोरेंट, ग्रोसरी, हस्तशिल्प, इलेक्ट्रॉनिक्स, पेंटिंग्स, फर्नीचर, मोबाइल्स, इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स – आप QPe app से अपने किसी भी बिज़नेस को ऑनलाइन ले जा सकते हैं, अपनी वेबसाइट लांच कर सकते हैं और पूरे भारत में बेचना शुरू कर सकते हैं सिर्फ कुछ ही मिनटों में! आप कुछ भी, कभी भी, कहीं भी बेच सकते हैं – ना सिर्फ वेबसाइट के द्वारा बल्कि अर्टिफिसिअल इंटेलिजेंस चैट बोट्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सप्प के द्वारा, जो QPe app में वेबसाइट के साथ आपको मिलता है!

 

 

 

कैसे शुरुआत हुई: मनीष कौशिक और मोहित चौधरी दोनों ही फरीदाबाद के रहने वाले है। कोरोना काल में दोनों ने देखा लॉकडाउन के समय काफी सारे छोटे बिज़नेस और दुकानदारों को अपने काम बंद करने पड़े और भारी नुकसान झेलना पड़ा। दोनों को एक आईडिया आया अगर ये सभी अपना बिज़नेस ऑनलाइन चला रहे होते तो जोमाटो,फ्लिपकार्ट, ग्रोफर्स की तरह ये सभी भी अपने प्रोडक्ट की डिलीवरी कर पाते। ये आईडिया जब दोनों ने अमेरिका में रहने वाले डेनियल केलोहा के साथ शेयर किआ तो उन्होंने भी इसमें साथ देना की इच्छा जाहिर की और शुरुआत करने के लिए QPe  में अपना पैसा इन्वेस्ट किया। QPe की एंड्राइड app लांच करने के 2 महीने में ही 20,000+ ऑफलाइन बिज़नेस ने अपना ऑनलाइन स्टोर/वेबसाइट बना लिया और अपना सामान ऑनलाइन बेचना शुरू कर दिया! जहाँ अभी तक ये बिज़नेस और दुकानदार सिर्फ मार्किट में आने वाले कस्टमर्स पर निर्भर थे, वो अब अपना सामान पुरे देश में बेच रहे हैं और अपना बिज़नेस बढ़ा रहे हैं! QPe app के द्वारा आप अपना सामान ना सिर्फ पूरे भारत में बल्कि किसी भी दूसरे देश में बेच सकते हैं, वो भी अपने घर बैठे बैठे! 

 

 

 

QPe App कैसे काम करता है: आपको अपने Android मोबाइल में Play Store से QPe App डाउनलोड करना है। अपने मोबाइल नंबर से OTP की मदद से रजिस्ट्रेशन करना है। आपको अपने स्टोर का नाम,ईमेल एड्रेस और स्टोर का एड्रेस डालना हैं। और 20 सेकेंड्स में आपका ऑनलाइन स्टोर तैयार हो जाता हैं। उसमे आप अपने प्रोडक्ट्स की केटेगरी डाल सकते है और प्रोडक्ट्स को एक-एक करके या एक साथ हजारों प्रोडक्ट्स CSV फाइल की मदद से अपलोड कर सकते है। साथ ही साथ आपको मिलता है catalog builder जिसकी मदद से आप अपनी केटेगरी वाले प्रोडक्ट्स एक साथ सेलेक्ट करके अपलोड कर सकते है। 

 

 

 

QPe ही क्यों: QPe से आप अपनी खुद की वेबसाइट बना सकते बिना किसी को कमीशन दिए। अभी तक कुछ कंपनिया जैसे की जोमाटो,स्विग्गी,फ्लिपकार्ट और बहुत से मार्केटप्लेस जो छोटे बिज़नेस और दुकानदारों से भारी भरकम कमीशन चार्ज करती आयी है जिसका सीधा प्रभाव दुकानदार की मेहनत की कमाई पर पड़ता है।  

 

 

 

इससे अलग ये बड़ी कंपनी इन बिज़नेस और दुकानदारों के साथ कभी भी कस्टमर डाटा शेयर नई करती! इसका मतलब ये है कि, बिज़नेस owner को यह पता ही नई होता कि उनके पास जो आर्डर आया है, वो किस कस्टमर का है, उसकी लोकेशन क्या है, वो महीने में कितनी बार आपकी दुकान या रेस्टोरेंट से आर्डर करता है! साथ ही, ये सभी बड़ी कंपनी धीरे धीरे अपने खुद के स्टोर्स, ब्रांड्स, क्लाउड किचन, डार्क स्टोर्स भी लांच कर रहे हैं और कस्टमर्स को अपने प्रोडक्ट्स बेच रहे हैं! इसका मतलब, आपको ख़राब क्वालिटी वाले ऑर्डर्स दिए जाते हैं और अच्छे ऑर्डर्स अपने स्टोर्स से बेचे जा रहे हैं! जो कस्टमर डाटा ये कंपनी आपके साथ शेयर नई करती, ये उसका इस्तेमाल मार्केटिंग के लिए करती हैं, जैसे कि आपके पास सेल के समय SMS और व्हाट्सप्प पर ऑफर्स आते हैं! ये कंपनी आपसे अपने प्लेटफार्म पर लिस्टिंग में टॉप में दिखने के लिए भी एक अच्छा अमाउंट चार्ज करती हैं! 

 

 

 

QPe app से अपनी वेबसाइट बनाने पर आपको इन सबमे से कुछ नई देना होगा! आपका बिज़नेस भी ऑनलाइन हो जायेगा और आप अपनी मर्जी से अपनी शर्तो पर बिना किसी कमीशन के अपनी प्रोडक्ट्स कही भी बेच सकते हैं! कस्टमर्स डाटा भी सिर्फ आपका होगा, जिसका इस्तेमाल आप मार्केटिंग, प्रोमोशंस के लिए कर सकते हैं और अपनी ब्रांड को बड़ा कर सकते हैं! QPe app सारा कण्ट्रोल और शक्ति इन बड़ी कंपनी के हाथो से आपके हाथो में देता है! 

 

 

 

आप एक ही App से अपनी ऑर्डर्स मैनेज कर सकते हैं, इन्वेंटरी मैनेज कर सकते हैं, कस्टमर्स, ऑनलाइन पेमेंट्स, डिलीवरी मैनेज कर सकते है। इससे अलग आप अपने बिज़नेस कि मार्केटिंग एंड प्रोमोशंस भी कर सकते हैं! आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस फीचर्स से आपका ऑनलाइन स्टोर ऑटोमेट हो जाता है और अपने आप ही ऑर्डर्स ले लेता है!


 

इस केटेगरी में QPe के कम्पटीशन में कई और कंपनी भी हैं जैसे कि Shopify, Wix, Bikayi, Dukaan जो छोटे बिज़नेस को ऑनलाइन ले जाने में मदद कर रहे हैं! परन्तु QPe के फीचर्स उन सभी से बहुत अलग हैं।

 

 

 

क्या है कंपनी का रेवेन्यू मॉडल : QPe किसी भी तरह का कोई भी कमीशन चार्ज नहीं करती है। आपको अपना ऑनलाइन स्टोर बनाने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होता है। इनके 3 तरह के सब्सक्रिप्शन: क्वार्टरली, सालाना और लाइफटाइम प्लान हैं। 

 

 

 

चुनौतियां भी काम नई रही:

किसी भी बिज़नेस को स्टार्ट करने में बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।क्योंकि QPe app, भारत (छोटे शहरों, नगरों, गांव के बिज़नेस, दुकानदार ) को ऑनलाइन लाने के लिए प्रतिबद्ध है, तो सबसे बड़ी चुनौती एक ऐसा प्लेटफार्म और app बनाने कि थी जिसे कोई भी इस्तेमाल कर के अपनी खुद कि इ-कॉमर्स वेबसाइट बना सकते, अपने बिज़नेस को ऑनलाइन ले जा सके या दूसरे शब्दों में कहे तो अपनी दुकान को डिजिटल दुकान बना सके, वो भी बिना किसी टेक्नोलॉजी के ज्ञान के! इस चुनौती का हल निकालने के लिए मनीष और मोहित करीब 1000 बिज़नेस owners से मिले और समस्या को समझा और फिर एक नो-कोड (No-Code) प्लेटफार्म बनाया, जिससे कोई भी बिज़नेस owner बिना किसी टेक्निकल ज्ञान के, सिर्फ अपने मोबाइल फ़ोन से अपनी डिजिटल दुकान बना सके और अपना सामान दुनिया के किसी भी कोने में बेच सके और अपना बिज़नेस बढ़ा सके!

 

 

 

छोटे शहरों से जुड़ रहे हैं उपभोक्ता: वर्तमान में, भारत में कुल 692 मिलियन सक्रिय इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं, जिनमें ग्रामीण भारत से 351 मिलियन और शहरी भारतीय से 341 मिलियन शामिल हैं। रिपोर्ट का अनुमान है कि 2025 तक भारत में 90 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता होंगे। डेटा और मार्केट मेजरमेंट फर्म नीलसन के एक हालिया अध्ययन के अनुसार, ग्रामीण भारत, छोटे नगरों में देश के शहरी हिस्सों की तुलना में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की उपस्थिति 20% अधिक है। ऐसे में जब आपके कस्टमर्स ऑनलाइन है तो आपका बिज़नेस ऑफलाइन क्या कर रहा है?

यही एक बहुत बड़ा कारण हैं छोटे शहर के बिज़नेस, दुकानदार में QPe की डिमांड बहुत ज्यादा देखने को मिल रही हैं और अब अपनी ऑनलाइन दुकान/वेबसाइट लांच कर रहे हैं और अपना सामान ऑनलाइन बेच रहे हैं! 

 

 

 

ईकॉमर्स मार्किट Size: भारत के ई-कॉमर्स क्षेत्र ने भारत में व्यापार करने के तरीके को बदल दिया है और B2B, D2C, C2C,C2B जैसे माध्यमों से ईकॉमर्स बिज़नेस में भारी बढ़ोतरी देखि गयी हैं। D2C और B2B जैसे प्रमुख माध्यमों में हाल के वर्षों में अत्यधिक वृद्धि हुई हैं। FY 2027 तक भारत का D2C बाजार 150 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। ई-कॉमर्स बाजार भी 2030 तक 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, और 2022 में 21.5% वृद्धि हुई हैं और यूएस $ 74.8 बिलियन तक पहुंच जाएगा। चीन और अमेरिका के बाद, भारत तीसरे स्थान पर सबसे अधिक ऑनलाइन shoppers हैं। इसके FY 2026 तक 350 मिलियन होने की उम्मीद है।


 

भविष्य की क्या है प्लानिंग: बहुत ही जल्दी QPe App को अलग अलग देशो में लांच करेंगे। FY 22-23 के अंत तक कंपनी 1 मिलियन से अधिक उपभोग्ताओ के  QPe App पर रजिस्टर हो जाने की उम्मीद करती हैं।अभी कंपनी ने Domain Integration , QPe Express , QPe Wallet , QPe Payments जैसे फीचर्स को लांच किया है। आप भी QPe App के Affiliate Program & Agency Plan के माध्यम से सब्सक्रिप्शन प्लान सेल करके घर बैठे पैसा कमा सकते हैं।छोटे शहरों में अपनी पकड को और मजबूत करने के लिए 50 करोड़ की फंडिंग जुटाने का प्लान हैं जिसके लिए  काफी सारे बड़े इन्वेस्टर्स के साथ संपर्क में हैं।  

 

 

NEWS SOURCE : google

 

faridabadnews faridabadnews24 Managing Director Mohit Choudhary and Manish Kaushik offer 1 year sponsorship to Faridabad's Cricket Club "The Scorpion Club" for the upcoming tournaments Qpay
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.