Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बडख़ल विधायक सीमा त्रिखा ने लिया एसटीपी प्रोजेक्ट का ट्रायल, जनवरी में मुख्यमंत्री दबाएंगे झील में पानी भरने के लिए बटन

बडख़ल विधायक सीमा त्रिखा ने लिया एसटीपी प्रोजेक्ट का ट्रायल, जनवरी में मुख्यमंत्री दबाएंगे झील में पानी भरने के लिए बटन

faridabadnews24By faridabadnews24November 22, 2022No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद :  बडख़ल झील को भरने का काम तीव्र गति से किया जा रहा है और तय समय सीमा में बडख़ल झील में पानी पहुंच जाएगा। सोमवार को बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा सैक्टर-21 ए स्थित एसटीपी प्लांट पर पहुंची और 22 करोड़ 50 लाख की लागत से बने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट का ट्रायल लिया। विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीपी प्रोजेक्ट का ट्रायल 2021 में किया जाना था, परंतु 2020 एवं 2021 में कॅारोना काल की वजह से इसकी तिथि एक्सटेंड कर 30 नवंबर 2022 कर दी गई। जिसको आए तय अवधि से 10 दिन पूर्व ही पूरा कर लिया गया और आज इसका ट्रायल लिया गया। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट लेटेस्ट तकनीक यानि टरसरी प्रक्रिया से होते हुए क्लीन किया जाएगा। जिसमें तीन चरण से यह प्रक्रिया चलेगी और पानी पूरी तरह पीने योग्य हो जायेगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर 21 ए में अमृत का टैंक बनाया गया है, जिसमें पूरे सेक्टर 21 का सीवर का पानी एकत्रित किया जाता है। यहां से पानी को ट्रीट किया जाता है, जिस प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाता है। पहले चरण में टैंक में 5 एमएलडी यानि 5 हजार मिलीलीटर पानी प्रतिदिन स्व‘छ किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में 5 एमएलडी पानी दूसरे टैंक में जाएगा और स्वच्छ किया जाएगा। जिसके बाद तीसरे और अंतिम चरण में 10 एमएलडी पानी यानि 10 हजार मिलीलीटर पानी तीसरे टैंक में जाएगा जो बिल्कुल स्वच्छ जल होगा और पानी पूरी तरह पीने योग्य होगा।

 

 

श्रीमती त्रिखा ने बताया कि एसटीपी प्लांट से लेकर बडख़ल झील की दूरी 4.5 कि.मी. है, जिसमें पाईप लाईन डाल दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी प्रोजेक्ट का केवल ट्रायल किया गया है, इसका विधिवत रूप से उद्घाटन माननीय मुख्यमत्रीं मनोहर लाल जी द्वारा जनवरी में किया जाएगा। मुख्यमत्री मनोहर लाल ने कहा था कि जनवरी में बडख़ल झील में पानी शुरू कर दिया जाएगा, तो उनके आदेश की पालना करते हुए यह प्रोजेक्ट जनवरी मेें शुरू कर दिया जाएगा और बडख़ल झील में पानी डाला जाएगा। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं, लेकिन बडख़ल झील में पानी डालने से पहले बांध की व्यव्स्था की जानी है, जिसका कार्य तेज गति से चल रहा है। सोमवार को सैक्टर-21 स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के ट्रायल का आरंभ गुरू की अरदास यानि ‘सरबत दा भला’ के साथ किया गया। ज्ञातव्य है कि बडख़ल झील को भरने को लेकर विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने 2014 में जीतने के बाद ही अपनी दिली इ‘छा प्रकट की थी और लगातार मुख्यमंत्री जी के समक्ष अपनी एवं शहर के लोगों की भावनाएं व्यक्त करती रही। इस प्रोजैक्ट की शुरूआत ही नहीं, बल्कि इसे पूरा करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जो झील पिछले 28 वर्षों से सूखी हुई थी और पिछली सरकारें उसको भरने की हिम्मत नहीं जुटा पाई, उस बडख़ल झील को भरने के प्रोजैक्ट को पूरा करने में लगातार जुटी रही। इस भागीरथी प्रयास को पूरा करने के लिए सीमा त्रिखा 8 वर्षो से लगातार मुख्यमत्रीं जी के समक्ष मांग रखती रही और इसके दौरान आने वाली समस्याओं से भी उनको अवगत कराती रही। इस प्रोजैक्ट को पूरा करने में विधायिका ने सभी विभागों को मिलाकर अनेकों प्रयास किये, जिसके बाद अंत में स्मार्ट सिटी के माध्यम से इस कार्य को अमलीजामा पहनाने की अनुमति मिली। विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने इस भागिरथ प्रयास के लिए प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी द्वारा किए गए सहयोग का आभार व्यक्त किया।

Badkhal MLA Seema Trikha took trial of STP project Chief Minister will press button to fill water in lake in January faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.