Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बाबा रामदेव अपने बयानों में करें सुधार:- अम्बिका शर्मा

बाबा रामदेव अपने बयानों में करें सुधार:- अम्बिका शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24November 29, 2022No Comments2 Mins Read

faridabad: पतंजलि के मुखिया बाबा रामदेव जी द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भरे मंच से महिलाओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी ” महिलाएं तो बिना कपड़ों के भी अच्छी लगती हैं” पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने कहा कि महिलाओं के बारे में इस प्रकार से टिप्पणी करना महिलाओं के सम्मान पर करारा प्रहार है। अम्बिका शर्मा ने कहा कि ऐसा बयान करने वाले बाबा रामदेव के खिलाफ पुलिस को आपराधिक प्रकरण कायम कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। क्योकि उनके द्वारा दिया गया इस तरह का घिनौना बयान उनकी गन्दी मानसिकता को दर्शाता है। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच अफसोस व्यक्त करता है कि महिलाओं को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद भी वह मंच और उसके सामने मौजूद सियासतदानों, गणमान्य नागरिकों और महिलाओं ने विरोध दर्ज नहीं कराया। इतना ही नहीं वह यह भी भूल गए कि एक महिला ने ही उन्हें जन्म दिया है।

 

 

सोचने वाली बात यह है कि हमारे देश में जब-जब बड़े लोगों, व्यापारियों और राजनेताओं के सुर बिगड़े हैं, तब-तब महिलाओं के चरित्र का चीरहरण किया गया है। महिलाओं के दामन पर उंगली उठाना तो जैसे अब राजधर्म बन गया है। वैसे भी औरत के अस्तित्व को हमारा समाज स्वीकार ही कहां करता है? समाज औरत के त्याग को उसका फर्ज मान लेता है और औरत उसे अपना कर्म मान कर चुपचाप सहन करती चली जाती है। जब तक समाज का महिलाओं के प्रति यह रवैया नहीं बदलता, तब तक महिलाओं की स्थिति नहीं सुधर सकती। ऐसे में अब महिलाओं को एकजुटता दिखानी होगी।

Baba Ramdev should improve his statements:- Ambika Sharma faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

परिवार ने गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई, 28 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, खुशी में घर लौट रहे फौजी की सड़क हादसे में मौत

October 18, 2026

पलवल में CIA और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पंजाब के 4 बदमाश गिरफ्तार

October 11, 2026

फरीदाबाद में वाटर टैंकर ने एक साल के मासूम को कुचला, मातम में बदलीं परिवार की खुशियां

October 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.