
Girlfriend Killed Lover / छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक शादीशुदा महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पहले प्रेमी का गला घोंट दिया। उसकी हत्या के बाद शव को ड्रम में डाला और स्कूटी से 60 किमी दूर जंगल में ले गई। वहां नग्न हालत में शव फेंकने के बाद चेहरे को जला दिया। फिर वहां से दोनों भाग निकले। पुलिस ने रविवार को महिला और उसके कथित दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
