
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ह्यूमन राइट्स सेल & men’s protection cell की प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष बालकिशन वशिष्ट जी संजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल, ईस्ट विनोद नगर, न्यू दिल्ली-91 पहुंचे। कई दिनों से स्कूल की शिकायते आ रही थी। बच्चों को रिसेप्शनिस्ट मैडम मेघा चौहान “EWS” यानि इकोनॉमी विकर सेक्शन के नाम से बुलाती थी और बच्चों के पेरेंट्स से भी बदतमीजी से बात करती थी। प्रिंसिपल सुनीता चौहान का भी व्यवहार सही नहीं था। यह सब शिकायतों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बालकृष्ण वशिष्ट जी ने प्रिंसिपल और रिसेप्शनिस्ट की बहुत अच्छे से काउंसलिंग की।
मैडम को समझाने में थोड़ा सा भी वक्त नहीं लगा। रिसेप्शनिस्ट मैडम समझ भी गई और अपना गलती भी मानी। प्रिंसिपल मैडम ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि अब ऐसी कोई गलती नही होगी। किसी भी बच्चे को ईडब्ल्यूएस के नाम से नहीं बुलाया जाएगा। सभी बच्चों को समानता से देखा जाएगा। बहुत ऐसे स्कूल है जिसमें क्लास टीचर से लेकर प्रिंसिपल तक ईडब्ल्यूएस के बच्चों को नीचा दिखाने की कोशिश करती है। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। एजुकेशन डिपार्टमेंट के तरफ से ईडब्ल्यूएस का आरक्षित कोटा आता है और बच्चों की शिक्षा व शिक्षा से सम्बंधित सभी खर्चे सरकार ही उठाती है। इसलिए प्रिंसिपल और टीचर्स को नियम के अनुसार चलना चाहिए व सभी बच्चों को समान प्यार व सम्मान देना चाहिये
