Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » खांसी के ये दो लक्षण बताएंगे कोविड है या नहीं, तेजी से फैल रहा है ओमिक्रॉन BF.7

खांसी के ये दो लक्षण बताएंगे कोविड है या नहीं, तेजी से फैल रहा है ओमिक्रॉन BF.7

faridabadnews24By faridabadnews24December 27, 2022No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट BF.7 के कारण चीन में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. वहां केस इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि लोगों को ना तो इलाज मिल पा रहा है और ना ही दवाइयां. BF.7 वैरिएंट के कारण चीन में मौतों का आंकड़ा भी काफी ज्यादा बढ़ गया है और इसने भारत में भी दस्तक दे दी है. हेल्थ अथॉरिटी और एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत में पहले ही यह वैरिएंट लोगों के संपर्क में आ चुका था जिस कारण भारतीयों की इम्यूनिटी काफी ज्यादा मजबूत हो चुकी है. ऐसे में भारत में इस नए वैरिएंट की वजह से लोगों को ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है. एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि इस लहर में भारत में लॉकडाउन नहीं लगेगा. लेकिन जरूरी है कि आप कोरोना से संबंधित नियमों का पालन करें. ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट काफी तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है और आरटीपीसीआर टेस्ट में भी इस वायरस को पकड़ पाना काफी मुश्किल साबित हो रहा है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह नया वैरिएंट उन लोगों पर असर डाल रहा है जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है या जिनकी इम्यूनिटी काफी कमजोर है. जैसे बच्चे, बूढ़े,गर्भवती महिलाएं और किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति. माना जा रहा है कि जिन लोगों को दोनों वैक्सीन और बूस्टर डोज लग चुकी है वो अगर इस वायरस से संक्रमित होते भी है तो उनमें काफी हल्के लक्षण ही नजर आएंगे.

 

ओमिक्रॉन BF.7: क्या ये सभी वैरिएंट्स से ज्यादा खतरनाक है?

ओमिक्रॉन के इस नए वैरिएंट को बाकी सभी वैरिएंट्स की तुलना में काफी ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है. इस नए वैरिएंट के लक्षण भी करोना के बाकी सभी वेरिएंट्स की लक्षणों की तरह ही हैं जिसमें शामिल हैं बुखार, खांसी, गले में दर्द-खराश, कमजोरी, थकान और डायरिया. हालांकि सर्दियों का मौसम चल रहा है. सर्दियों में सर्दी-जुकाम और गले में दर्द या खराश होना काफी आम होता है ऐसे में लोग कोरोना और नॉर्मल सर्दी के लक्षणों में अंतर नहीं पहचान पा रहे हैं. तो आइए जानते हैं कोरोना के लक्षणों को कैसे पहचानें?


 

कोविड कफ की कैसे करें पहचान ?

सूखी खांसी– कोरोना के अधिकतर मरीजों को ड्राई कफ की समस्या का सामना करना पड़ता है. यह कफ शुरुआत में काफी हल्का होता है लेकिन समय के साथ बदतर हो जाता है और कई हफ्तों तक रह सकता है. इसके चलते छाती में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. अगर किसी व्यक्ति को कई हफ्तों से कफ की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो यह कोविड का लक्षण हो सकता है. इसके लिए जरूरी है कि आप जल्द से जल्द अपना टेस्ट करें.

 

 

थकान- सर्दियों में होने वाले सामान्य कफ में व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस नहीं होती लेकिन कोरोना संक्रमण होने पर शरीर में एकदम से कमजोरी महसूस होने लगती है साथ ही रोजाना के काम करने में काफी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है. इसके अलावा कोरोना की वजह के होने वाले कफ के कारण व्यक्ति को रात के समय सोने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

 

 

नाक बहना और बुखार- कफ के अलावा कोरोना वायरस के और भी लक्षण हैं जैसे गले में दर्द, नाक बहना, हल्का या तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत. ये सभी लक्षण शुरुआत में काफी हल्के होते हैं और धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लेते हैं.

 

 

कोरोना के लक्षणों का पता लगाना क्यों जरूरी है?

ऐसे बहुत से लोग हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित होते हैं लेकिन उनके शरीर में इसके कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं. कोरोना का वायरस काफी तेजी से फैलता है और इससे दुनियाभर में काफी भारी संख्या में लोगों की मौत भी हो चुकी है इसलिए, जरूरी है कि आप कोरोना के लक्षणों को अनदेखा ना करें. अगर आपको अपने शरीर में कोरोना कोई भी लक्षण नजर आता है तो तुरंत टेस्ट करवाएं और खुद को आइसोलेट करें.

 

 


NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 Omicron BF.7 is spreading rapidly These two symptoms of cough will tell whether it is Kovid or not
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, 70 प्रतिशत तक कम कीमत पर मरीजों को मिलेंगी

October 11, 2026

समझें दोनों के अटैक में छिपे अलग-अलग जोखिम, कुत्ते का काटना ज्यादा खतरनाक या बिल्ली का?

September 12, 2026

स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर हुई डिलीवरी, सीएमओ ने घटना की जांच के आदेश दिए, कार्रवाई की चेतावनी

September 5, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.