सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता गाजियाबाद आयुष कौशिक ने सभी लोगों से अपने घर पर ही रहकर परशुराम जयंती मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा भारत में कोरोनावायरस को दृष्टिगत पूर्णत लॉक डाउन है।
इस दौरान कई प्रमुख त्यौहार घर पर ही मनाये गएं है और आगे भी मनाए जाएंगे। लॉक डाउन में इन्हीं दिनों 25 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती का पावन उत्सव है।प्रति वर्ष ब्राह्मण समाज अपने कुल शिरोमणि की जयंती विभिन्न विभिन्न प्रकार से मनाते आए हैं।
शोभायात्रा,हवन, यज्ञ इत्यादि होते हैं।इस बार सभी ब्राह्मण बंधुओं परशुराम जयंती को अपने परिवारीजनों के साथ घर में ही रहकर हवन इत्यादि कर हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं। श्री कौशिक व सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गाजियाबाद भाजपा के युवा नेता अभिषेक पंडित ने लोगों से अपील की है कि वे शाम को सूर्यास्त होने के उपरांत घरों में दीप भी जलाएं।

