Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कॉन्ट्रोवर्सी से बचना चाहता है ‘पठान’? ट्रेलर से गायब दीपिका पादुकोण की ‘भगवा बिकिनी’

कॉन्ट्रोवर्सी से बचना चाहता है ‘पठान’? ट्रेलर से गायब दीपिका पादुकोण की ‘भगवा बिकिनी’

faridabadnews24By faridabadnews24January 10, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

‘पठान’ का खत्म हुआ बनवास, पार्टी के लिए रहें तैयार. लाल आंखे, लंबे बाल और चेहरे पर तेज लिए शाहरुख खान अपने ‘पठान’ बड़े पर्दे पर 25 जनवरी को नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने है. फैन्स जितनी उम्मीद लगाकर किंग खान का इंतजार कर रहे थे, वह खरे उतरे हैं. केवल बादशाह ने ही नहीं, बल्कि फैन्स का दिल इस बार जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने भी जीत ही लिया है. ट्रेलर में वैसे डिंपल कपाड़िया का भी डैशिंग लुक देखने को मिलने वाला है. और आशुतोष राणा के तो क्या ही कहने.

लेकिन क्या आपने एक चीज नोटिस की? फिल्म ‘पठान’ की रिलीज से पहले इसपर जितना भी विवाद हो रहा था, वह सब ट्रेलर से गायब नजर आया. ‘पठान’ के ‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग में दीपिका पादुकोण ने जो ‘भगवा बिकिनी’ पहनी थी, वह ट्रेलर में असल में दिखाई ही नहीं गई है. केवल येलो बिकिनी में दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं. कहीं न कहीं यह कहा जा सकता है कि फिल्म के मेकर्स किसी भी तरह के विवाद में फंसना नहीं चाह रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?
फिल्म ‘पठान’ का जब ‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग रिलीज हुआ था तो उसमें दीपिका पादुकोण को ऑरेंज कलर की बिकिनी में शाहरुख खान संग रोमांस करते हुए देखा गया था. सबसे पहले मध्य प्रदेश में मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका की इस ‘भगवा बिकिनी’ पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने पूरे गाने को लेकर कहा था कि इससे लोगों की मानसिकता दूषित हो रही है. दीपिका ने जिस कलर की बिकिनी पहनी थी, नरोत्तम मिश्रा ने उसपर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने दीपिका के इस सीन को गाने से हटाने की भी मांग उठाई थी. साथ ही कहा था कि अगर ऐसा मेकर्स नहीं करते हैं तो प्रदेश में फिल्म की रिलीज पर भी रोक लगाई जा सकती है. इसके बाद विश्व हिंदू परिषद, वीर शिवाजी समूह ने विरोध करते हुए अपनी नाराजगी जताई थी. बाद में मुस्लिम पक्ष और आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने भी इस मामले में एंट्री ले ली थी. सिर्फ इतना ही नहीं, यह पूरा विवाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया था.  हालांकि, पिछले दिनों रिपोर्ट्स में बताया गया था कि ‘पठान’ में होने वाले किसी भी बदलाव के बारे में CBFC (सेंसर बोर्ड) ने YRF से कोई बात नहीं की है. केवल ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका की ‘भगवा बिकिनी’ को ही हटाने की मांग पब्लिक नहीं कर रही थी, बल्कि इसमें दिखाए जाने वाले कुछ दृश्यों पर भी लोगों ने आपत्ति जताई थी. कुछ सीन्स को फिल्म से हटाने की डिमांड लोग कर रहे थे.

फिल्म के ट्रेलर पर एक नजर दौड़ाई जाए तो इसमें दीपिका पादुकोण अपने एक्शन पैक्ड अवतार में नजर आ रही हैं. व्हाइट स्पोर्ट्स ब्रा और ऑरेंज कलर के सारॉन्ग में दीपिका एक्शन करती दिख रही हैं. हालांकि, सॉन्ग का और दीपिका द्वारा पहनी गई ‘भगवा बिकिनी’ का ट्रेलर में कोई जिक्र नहीं किया गया है. बल्कि, वह सीन ट्रेलर से गायब नजर आ रहा है. येलो बिकिनी में दीपिका जरूर नजर आ रही हैं. कहना गलत नहीं होगा कि बिकिनी बॉडी में दीपिका बेहद ही ग्लैमरस दिख रही हैं.

 

 

शाहरुख ने किया था विवाद पर रिएक्ट
शाहरुख खान ने कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘बेशर्म रंग’ सॉन्ग पर होने वाले विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि मौसम बदलने वाला है, अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए. ‘पठान’ 25 जनवरी को थिएटर्स में ही रिलीज होगी.

 

 

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
फिल्म के ट्रेलर की ओपनिंग होती है दुबई के बुर्ज खलीफा से. जॉन अब्राहम बड़े से कारतूस से गाड़ी को उड़ाते दिख रहे हैं. चेहरे से मास्क हटाते हैं और बैकग्राउंड में आती है डिंपल कपाड़िया की दमदार आवाज. देखकर एकदम रोहित शेट्टी की फिल्म की आपको फील जाएगी. फिल्म आधारित है एक प्राइवेट टेरर ग्रुप एक्स को पकड़ने को लेकर, जिसमें अपने ‘पठान’ यानी की शाहरुख खान एक अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं. फैन्स बादशाह से काफी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं. लगाएं भी क्यों न आखिर वह चार साल बाद जो बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं.

NEWS SOURCE : aajtak

'Pathan' wants to avoid controversy? Deepika Padukone's 'saffron bikini' missing from the trailer faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

चोटों के निशान दिखाकर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ सच में हुए थे घायल

October 22, 2026

मिस प्रेटी इंडिया का जीत चुकी थी खिताब, 16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने की आत्महत्या

September 28, 2026

बताया कहां-कैसे करने वाली हैं इन्वेस्ट, 1 करोड़ की प्राइज मनी का क्या करेंगी श्रेया कालरा?

August 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.