Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अंतिम संस्कार को लेकर सामने आई ये जानकारी, दिल्ली में होगा सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम: Satish Kaushik Death

अंतिम संस्कार को लेकर सामने आई ये जानकारी, दिल्ली में होगा सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम: Satish Kaushik Death

faridabadnews24By faridabadnews24March 9, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Satish Kaushik Passed Away: मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का दिल्ली में निधन हो गया है. बॉलीवुड में शोक की लहर है. सतीश कौशिक अपने दोस्तों के कहने पर होली मनाने के लिए दिल्ली आए थे. देर रात उन्होंने तबीयत खराब होने की शिकायत की जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया जहां डेथ ऑन अराइवल डिक्लेअर किया गया फिर उनकी बॉडी को दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया. कौशिक के दोस्त अनुपम खेर ने बताया कि सतीश कौशिक किसी से मिलने‌ के लिए गुड़गांव में एक फार्महाउस गये हुए थे. फार्महाउस से लौटते वक्त कार में सतीश कौशिक को आया हार्टअटैक आया जिसके बाद उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था.

 

पोस्टमार्टम के बाद मुंबई भेजा जाएगा शव

फिलहाल कौशिक की पार्थिव देह दिल्ली के दीन दयाल हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में हैं. जहां दिन में ग्यारह बजे के करीब पोस्टमार्टम होगा. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

 

दोपहर दो बजे मुंबई पहुंचेगी बॉडी

जानकारी के मुताबिक सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को एंबुलेंस में करीब 2:00 बजे मुंबई लाया जाएगा. सतीश कौशिक ने अभी-अभी अपने प्रिय दोस्त अनुपम खेर के साथ अशोक पंडित द्वारा निर्मित फिल्म द लास्ट शो में काम किया है. सतीश कौशिक ने एक्टिंग में साल 1983 में फिल्म जाने भी दो यारों से शुरुआत की थी. कौशिक ने ‘मिस्टर इंडिया’, साजन चले ससुराल और आंटी नंबर वन जैसी कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया था.

 

गृह मंत्री अमित शाह ने जताई संवेदना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अभिनेता सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताते हुए उनके परिजनों से संवेदना जताई है. शाह ने कहा कि भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.

पंजाब के सीएम ने जताया शोक

सतीश कौशिक के निधन पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट करके अपनी संवेदनाएं साझा की हैं.

कौन थे सतीश कौशिक?

सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था. दिल्ली से उनका गहरा लगाव था. उन्होंने काफी समय दिल्ली में बिताया और साल 1972 में दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाग नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट में एक्टिंग के गुर सीखे. उनके परिवार की बात करें तो साल 1985 में उन्होंने शशि कौशिक संग सादी की थी और उनके दो बच्चे थे. उनका बेटा शानू कौशिक 1996 में सिर्फ दो साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गया था. इसके बाद 2012 में सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी वंशिका उनकी जिंदगी में आई थी.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Satish Kaushik's post-mortem will be held in Delhi: Satish Kaushik Death This information came out about the funeral
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी, दिल्ली की महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500

July 29, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.