Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पटवारी सस्पेंड, फर्जी व गलत रजिस्ट्रेशन करके सरसों बेचने का भंडाफोड़

पटवारी सस्पेंड, फर्जी व गलत रजिस्ट्रेशन करके सरसों बेचने का भंडाफोड़

faridabadnews24By faridabadnews24April 23, 2020No Comments3 Mins Read

नारनौल और निजामपुर में बनाए गए सरसों के खरीद केंद्रों पर राजस्थान से सरसों लाने वाले दलालों, राजस्व विभाग के अधिकारियों और कुछ लालची किस्म के किसानों ने मिलीभगत करके फर्जी और गलत रजिस्टे्र्रशन करके सैकड़ों क्विंटल सरसों बेच डाली। मामला डीसी के संज्ञान में आने पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर इस क्षेत्र के पटवारी को डीसी ने तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

बता दें कि मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी व सचिव अशोक यादव ने गत दिवस बुधवार को निजामपुर खरीद केंद्र का दौरा किया तो इस प्रकार के मामलों की शिकायत किसानों ने की थी। किसानों ने चेयरमैन को बताया था कि निजामपुर खरीद केंद्र पर सरसों खरीद कार्य में किसी बड़े स्कैंडल से इंकार नहीं किया जा सकता। लोगों का आरोप था कि राजस्व विभाग की मिलीभगत से इस सेंटर पर दलाल ऐसे किसानों के नाम पर फर्जी और गलत रजिस्टे्रशन करवाकर सरसों बेच गए हैं, जिनमें कुछ किसानों के नाम जमीन तक नहीं, कुछ किसानों के पास जमीन कम होने के बावजूद उससे तीन गुणा अधिक सरसें बेच दी और जो किसान पिछले दिनों ओलावर्ष्टि में अपनी फसलों को 50 प्रतिशत तक नष्ट दिखाकर मुआवजा ले चुके हैं, वो प्रति एकड 8 क्विंटल पैदावार के  अनुसार पूरी-पूरी फसल बेच गए हैं।

किसानों का आरोप था कि यह सारा खेल राजस्थान से सरसों लेकर यहां बेचने वाले दलालों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से तो हो ही रहा है लेकिन इसमें कुछ लालची किस्म के किसान भी शामिल हैं, क्योंकि आखिर सरसों मंडी में बेचने का काम तो किसानों के फर्जी रजिस्ट्रेशनों पर हो रहा है। कुछ किसानों ने इस मौके पर 12 किसानों की एक सूची कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी व अशोक यादव को सौंपी थी, जिन पर उपरोक्त आरोप लगाकर सरसों बेचने की बात कही थी।

सूची के अनुसार जब मार्केट कमेटी ने अपना रिकार्ड खंगाला तो ये सभी 12 किसान एक ही गांव बामनवास नौ के निकले, जो एक ही दिन में अपनी सरसों बेच भी गए, लेकिन इनकी जमीन के बारे वैरीफाइ की तह तक जाने के लिए मामला तुरंत प्रभाव से डीसी जगदीश शर्मा के संज्ञान में डाला गया। प्रशासन ने इस मामले में तुरंत कडाई से संज्ञान लेते हुए इसकी प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू की। इतना ही डीसी ने बुधवार देर रात तक राजस्व विभाग व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक भी ली।

डीआरओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार करेंगे वैरीफाइ की जांच:-डीसी
इस मामले में डीसी जगदीश् शर्मा ने बताया कि मामले संज्ञान में आने के बाद उन्होंने बामनवास क्षेत्र के पटवारी रामबिलास को सस्पेंड करके इसकी जांच डीआरओ को सौंप दी है। साथ ही इस पटवारी द्वारा जिन भी किसानों की जमीन वैरीफाइड की गई है, उनकी जांच के लिए भी डीआरओ, तहसीलदार व नायब तहसीलदार को बोल गया है। वे अब उन सभी किसानों की जमीन की वैरीफाइ दोबारा देखेंगे जिनको रामबिलास पटवारी ने वैरीफाइड किया था।

निजामपुर खरीद केंद्र पर मामले का भंडाफोड होने के बाद अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार की जांच में यदि उन लालची किस्म के किसानों का भंडाफोड हो जाता है, जिन्होंने दलालों और राजस्व विभाग के अधिकारियों से मिलकर गलत रजिस्टे्रशन करवाया है और उसके तहत सरसों बेच चुके हैं, तो उन पर भी मुकदमा दर्ज होने की संभावना बन गई है।

fake and misregistered faridabadnews24 Patwari suspended selling mustard busted
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

79 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, शोक में डूबा खेल जगत, नहीं रहे Olympian राजा रणधीर सिंह

May 27, 2026

डंपिंग यार्ड की डरावनी तस्वीर, पांच सौ से ज्यादा गायों की सड़ी हुए लाशें

May 25, 2026

Petrol-Diesel Prices Hike: दाम बढ़ने पर लोगों ने सुनाई आपबीती, ‘हम बहुत परेशान है, कई जगहों पर डीजल भी नहीं दे रहे’

May 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.